04:49 PM, 10-Oct-2025 IND vs WI Match Live: पहले दिन का खेल खत्म दिल्ली में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 318 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 173 रन और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को जो दो झटके लगे हैं, उनमें केएल राहुल और साई सुदर्शन के विकेट शामिल हैं। राहुल 38 रन और सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन शतक से चूक गए। यशस्वी के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक रहा। उन्होंने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई। दिल्ली में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 318 रन बना लिए हैं। फिलहाल…