14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एक साथ थिएटर में दस्तक देगी। दाेनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी काफी हद तक हो चुकी है। सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ कल थिएटर में एक-दूसरे से टकराएंगी। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि इनकी फिल्माें का टकराव थिएटर में हुआ है। लगभग 19 साल पहले भी इनकी फिल्में ‘अपने’ और ‘आवारापन’ आमने-सामने आई थीं। सनी देओल की फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र और बॉबी देओल थे, फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। यह एक स्पोर्ट्स स्टाेरी पर बनी फैमिली ड्रामा फिल्म थी।