{"_id":"6a7c57784534c4b520017d4e","slug":"david-miller-wants-to-end-career-with-world-cup-2027-title-for-south-africa-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI World Cup 2027: कब संन्यास लेना चाहते हैं डेविड मिलर? दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने जताई यह खास इच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}विज्ञापन दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर की नजरें 2027 वनडे विश्व कप पर हैं। मिलर चाहते हैं कि अपने घरेलू दर्शकों के सामने विश्व कप का खिताब जीतकर वह अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार अंत करें। आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन चार अक्तूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। 2023 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।क्या बोले डेविड मिलर? मिलर ने 'जियोस्टार' से बातचीत में कहा कि विश्व कप टीम में जगह बनाना उनके लिए एक बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मेरे लिए यह एक ऐसा लक्ष्य है जिसे मैं हासिल करना चाहता हूं। मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर ट्रॉफी के साथ समापन करना पसंद करूंगा।' उन्होंने कहा कि विश्व कप टीम में जगह बनाने की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन वह अभी से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहे हैं। मिलर के लिए घरेलू परिस्थितियों में और अपने प्रशंसकों के सामने खेलना भी इस टूर्नामेंट को खास बनाता है।विज्ञापनविज्ञापनमिडिल ऑर्डर में मैच फिनिश करने पर गर्वमिलर ने अपने लंबे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए मैच खत्म करने की अपनी क्षमता को बताया। उन्होंने कहा कि इस भूमिका में महारत हासिल करने में काफी समय लगता है और वह आज भी लगातार सीख रहे हैं। द हंड्रेड 2026 में सदर्न ब्रेव के लिए मिलर ने आठ मैचों में 166 रन बनाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में बल्लेबाजी करना उन्हें हमेशा पसंद रहा है।विज्ञापनगुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल खिताब सबसे खासआईपीएल में एक दशक से ज्यादा समय बिताने वाले मिलर ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ खिताब जीतने को टूर्नामेंट का अपना सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि कई शानदार पलों के बावजूद टीम को आईपीएल चैंपियन बनाने का अनुभव उनके लिए सबसे खास रहा।