09:56 AM, 12-Aug-2026 Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण के सूतक काल में किन कामों से बचें? सूतक काल में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य करने या किसी नए काम की शुरुआत से बचने की परंपरा है।इस अवधि में खाना बनाने और भोजन करने से परहेज किया जाता है।पहले से तैयार भोजन को सुरक्षित रखने के लिए उसमें तुलसी की पत्तियां डालने की धार्मिक मान्यता है।सूतक के दौरान बाल कटवाने, शेविंग और तेल मालिश जैसे कार्यों से बचने की परंपरा है।इस समय देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श न करने की मान्यता भी प्रचलित है।विज्ञापन08:45 AM, 12-Aug-2026 Surya Grahan 2026: क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण? आज यानी 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा, इसलिए देश के किसी भी शहर से इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख पाना संभव नहीं होगा।विज्ञापनविज्ञापन08:45 AM, 12-Aug-2026 Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के दौरान क्या करें? ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और मंदिर में मूर्तियों के स्पर्श से बचने की सलाह दी जाती है।ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करें और भगवान की प्रतिमाओं को स्नान कराएं।