country
AR
4 मंजिला महल, बीयर-बार, लाख रुपये बोतल की शराब:‘फर्जी IAS’ की 100 करोड़ की संपत्ति का क्या होगा, जब्त पैसों का क्या होता है, जानें
['वर ण र य']
देश | दैनिक भास्कर
4 मंजिला महल, बीयर-बार, लाख रुपये बोतल की शराब:पटना 29 मिनट पहले लेखक: वरुण रायखगड़िया से गिरफ्तार 'फर्जी IAS अफसर' मनीष गुप्ता उर्फ चिक्कू। लाख रुपए बोतल की विदेश शराब पीने वाले मनीष के पास अभी तक की जांच में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी का पता चला है। 4 दिन से जांच जारी है।.
मनीष की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का क्या होगा, जांच एजेंसियां जब्त पैसे और प्रॉपर्टी का क्या करती हैं, जानेंगे; बूझे की नाही में...।सवाल-1ः ‘फर्जी IAS’ मनीष गुप्ता का पूरा मामला क्या है?
उसके घर क्या-क्या मिला?
जवाबः जुलाई के आखिरी सप्ताह में दिल्ली से बिहार पुलिस को एक इनपुट मिला। इसके बाद पटना मुख्यालय ने खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह को जांच करने का आदेश दिया।SP भानु प्रताप सिंह ने DIU (जिला जांच इकाई) और STF की जॉइंट टीम बनाई और छापेमारी करने का आदेश दिया।8 अगस्त की रात 15 जवानों की टीम मनीष के घर ‘परमेश्वरी भवन’ पहुंची। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट होने का दावा किया। साथ ही खुद को IAS अफसर बताया।जांच में मनीष के सभी दावे गलत निकले। 7 हजार स्क्वेयर फीट में बने 4 मंजिले आलीशान घर के अंदर बीयर-बार, स्वीमिंग पूल और पर्सनल थियेटर है। महंगी इटैलियन टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है।पूरे कैंपस की सुरक्षा के लिए 25 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए थे। घर के भीतर और बाहर होने वाली हर गतिविधि पर इन कैमरों के जरिए नजर रखी जाती थी।SP भानु प्रताप सिंह ने बताया, 'Government of India और ‘IAS’ बोर्ड लगी टेस्ला कार और टाटा सफारी, 31.24 लीटर विदेशी शराब, बीयर, 5 आईफोन, दो मैकबुक, 20 क्रेडिट कार्ड, आठ डेबिट कार्ड, चार चेकबुक, कथित फर्जी पहचान पत्र, बारहसिंगा और हिरण के सींग बरामद किए गए। घर से महंगे ब्रांडेड कपड़े, लग्जरी सामान, विदेशी ड्राई फ्रूट्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी मिले।मनीष के घर मिली एक बोतल शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष कनाडा और अमेरिका से ट्रांजैक्शन करता था।'फर्जी IAS' मनीष गुप्ता के घर से जब्त टेस्ला कंपनी की ड्राइवर लेस कार। जिस पर भारत सरकार लिखा था।सवाल-2ः मनीष की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का क्या होगा?
जवाबः खगड़िया पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत मनीष की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। उसे जेल भेज दिया है। पूछताछ जारी है।अब जानिए, आगे क्या-क्या होगा…पुलिस मनीष के खिलाफ सबूत जुटाएगी। इसके बाद BNSS की धारा 107 के तहत जांच अधिकारी SP की मंजूरी लेकर अदालत में संपत्ति कुर्क करने का आवेदन देंगे।BNSS की धारा 107 के नए प्रावधानों के तहत कोर्ट में यदि यह साबित हो जाएगा कि संपत्ति ठगी के पैसे से बनाई गई है, तो अदालत जिला मजिस्ट्रेट (DM) को संपत्ति नीलाम करके ठगी के शिकार लोगों में पैसे बांटने का निर्देश दे सकती है। साथ ही बची हुई या लावारिस अवैध संपत्ति को राज्य सरकार को दे सकती है।मनीष पर चलेंगे अलग से 2 केसघर से 31 लीटर अवैध विदेशी शराब मिलने के कारण 'बिहार मद्य निषेध अधिनियम' के तहत संबंधित घर/परिसर को सील करने और गाड़ियों को जब्त करने की अलग प्रक्रिया चलेगी। घर से बरामद बारहसिंगा के सींग के मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अलग आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।जांच में ED की हो सकती है एंट्रीमनीष का ट्रांजैक्शन अमेरिका और कनाडा में भी मिला है। पैसों के हेरफेर के कारण इस मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो सकती है। ED 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA, 2002) के तहत मामला दर्ज कर सकती है।PMLA के तहत आरोपी के आलीशान मकान, जमीन और सभी 8 बैंक खातों को प्रोविजनल अटैचमेंट के जरिए सील/फ्रीज किया जाएगा ताकि वह इन्हें बेच न सके।हालांकि,पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सर्वदेव सिंह कहते हैं, ‘मनीष प्रोफेसर का बेटा है। उसकी फैमिली की आर्थिक स्थिति पहले से ठीक-ठाक है। यदि वह अदालत में साबित कर देता है कि उसकी संपत्ति (जैसे पैतृक जमीन या वैध व्यापार की आय) अपराध से पहले की है और इसका ठगी से कोई संबंध नहीं है तो कोर्ट संपत्ति को रिलीज कर सकती है।’मनीष ने खगड़िया में आलीशान घर बनाया है। घर की डिजाइन मुकेश अंबानी के एंटीलिया जैसी है।सवाल-3ः जांच एजेंसियां जब्त पैसे का क्या करती हैं?