country
AR
लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का नया VIDEO:पहले गोलियां मारीं, फिर हथियार से काटा; भीड़ ने 7 घंटे जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम किया
['म न श वश ष ट']
देश | दैनिक भास्कर
लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का नया VIDEO:लुधियाना 2 दिन पहले लेखक: मुनीश वशिष्टबदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर गोलियां मारी और तेजधार हथियार से काटा।लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रविवार को परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ दोपहर करीब सवा 12 बजे जालंधर-दिल्ली हाईवे की दोनों लेन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर बंद कर दीं।.
बस्ती चौक से काराबारा चौक और दूसरी ओर समराला चौक तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। परिवार और लोग बीच सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और कहा- हमें हत्यारों का एनकाउंटर देखना है। जाम में करीब एक हजार से ज्यादा वाहन फंस गए। ACP इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने परिजनों से दो बार बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वे मांग पर अड़े रहे।आखिरकार शाम सवा 7 बजे पुलिस के दो दिन में आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। परिवार ने चेतावनी दी कि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो शव रखकर दोबारा हाईवे जाम करेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी तक परिवार ने शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से भी इनकार कर दिया है।बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर हरजिंदर सिंह की शुक्रवार रात दोस्त के घर के बाहर 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसकी कार को घेरकर रोक लिया जाता है और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है।वारदात का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपियों ने पहले हरजिंदर सिंह को गोलियां मारीं। फिर तेजधार हथियारों से हमला किया। उसके धरती पर गिरने के बाद आरोपी उस पर तेजधार हथियारों से हमला करते रहे।पहले देखिए, परिजन के धरने के PHOTOS…परिवार ने लुधियाना-जालंधर हाईवे पर टेंट लगाकर उसे जाम किया।जामे में फंसे वाहन। वहीं मृतक के पिता जवाहर सिंह ने कहा कि हमें कातिलों का एनकाउंटर देखना है।अब देखिए, वारदात का नया VIDEO…प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में क्या सामने आया…दोस्त का राजीनामा करवाया, बहस पर रंजिश निकालीः हत्याकांड की वजह करीब 3 महीने पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, मृतक के दोस्त का सुभाष नगर में विवाद हुआ था, जिसमें केस दर्ज हुआ था। हरजिंदर ने दूसरे पक्ष से राजीनामा करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी दौरान बहस के बाद उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।हत्याकांड की वजह करीब 3 महीने पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, मृतक के दोस्त का सुभाष नगर में विवाद हुआ था, जिसमें केस दर्ज हुआ था। हरजिंदर ने दूसरे पक्ष से राजीनामा करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी दौरान बहस के बाद उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। किप्स मार्केट से लौटते समय घेरा, 5 गोलियां मारींः परिजन के अनुसार, वारदात के दिन हरजिंदर दोस्तों के साथ किप्स मार्केट में खाना खाने गया था। बाद में दोस्त की एक्टिवा लेने निकला। आरोप है कि टिब्बा थाने के पास प्राचीन गौशाला भाग-2 के सामने गली में हमलावरों ने उसे घेर लिया। पहले मारपीट की और फिर 5 गोलियां मार दीं।लुधियाना में युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। हत्या के बाद मातम मनाते घरवाले। इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।पिता को फोन आया- बच्चे को गोली लगी हैः पिता जवाहर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद रात में मुझे फोन कर कहा गया कि बेटे को गोली लगी है और तुरंत CMC अस्पताल पहुंचें। मैं बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी।पिता जवाहर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद रात में मुझे फोन कर कहा गया कि बेटे को गोली लगी है और तुरंत CMC अस्पताल पहुंचें। मैं बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। परिवार बोला- धमकियों की पुलिस को जानकारी थीः परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बारे में पुलिस को पहले से जानकारी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का दावा है कि हत्या में शामिल आरोपियों पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं।परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बारे में पुलिस को पहले से जानकारी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का दावा है कि हत्या में शामिल आरोपियों पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकारः फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। परिवार ने कहा कि जब तक गोली चलाने वालों के साथ साजिश में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करवाएंगे।हरजिंदर की मौत के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।प्रॉपर्टी के साथ कपड़ों का काम करता था, बहन अमेरिका रहतीमृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वो प्रॉपर्टी ट्रेडिंग के साथ कपड़ों का काम भी करता था। उसकी एक बहन अमेरिका में रहती है। बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।SHO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहेटिब्बा थाने के SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।परिवार के हाईवे रोककर प्रदर्शन करने के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…