Hindi NewsNationalHeavy Rain Alert Rajasthan Madhya Pradesh | Amarnath Yatra Halted Updateराजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं: MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई2 दिन पहलेकॉपी लिंकदेश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक लगातार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों में भी पानी घुस गया। वहीं, चूरू में भी कॉलोनियां डूब गईं।मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 6 इंच बारिश हुई। पानी नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है।दिल्ली में पिछले 8 दिनों के दौरान महीने भर की बारिश हो गई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो महीने की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है।अगस्त में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। शनिवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा।सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थितिदेशभर से मौसम की तस्वीरेंMP के डिंडौरी में रविवार को नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर पानी आ गया।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बारिश के बाद कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। बच्चे सिर पर स्कूल बैग रखकर पानी के बीच से रास्ता पार करते हुए स्कूल पहुंचे।यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। बच्चे मस्ती करते नजर आए।राजस्थान के कई जिलों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। चूरू शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है।मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…. अपडेट्स 03:29 PM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक देहरादून के बागेश्वर में 10 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के चलते कल सोमवार 10 अगस्त को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 02:22 PM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक दिल्ली के दरियागंज में पुरानी इमारत की बालकनी गिर गई दिल्ली के दरियागंज इलाके में दोपहर करीब 3 बजे एक पुरानी इमारत की बालकनी गिर गई। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दिल्ली पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। 02:02 PM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक तमिलनाडु के चेन्नई में जोरदार बारिश जारी 01:29 PM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक मंडला में भारी बारिश से नर्मदा नदी उफान पर मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पिछले 15 से 16 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में लगभग 3 इंच बारिश हुई है। नर्मदा नदी पर बना निचला पुल पानी में डूब गया है। 12:26 PM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक बिहार के बगहा में 300 घरों में बारिश का पानी भरा नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बगहा में गंडक का पानी 2 पंचायतों की 300 घरों में घुस गया है। लोगों को नाव से आना-जाना पड़ रहा है। 11:04 AM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक MP के डिंडौरी में पुल के ऊपर से बह रहा नर्मदा का पानी लगातार भारी बारिश के कारण डिंडोरी में नर्मदा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से जोगी टिकरिया और मां नर्मदा के मुख्य पुलों के ऊपर 5 से 7 फीट तक पानी बह रहा है, जिससे डिंडोरी का जबलपुर और शहडोल से सड़क संपर्क बाधित हो गया है, तथा घाट व मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। 07:18 AM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नर्मदा नदी उफान पर, 2 पुल डूबे मध्य प्रदेश के डिंडौरी में रातभर हुई भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से नर्मदा और जोगी-टिकारिया पुल डूब गए। 05:59 AM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक महाराष्ट्र के गोंदिया में तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भरा महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में दो दिन के ब्रेक के बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई। आधी रात से लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं, निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। 05:37 AM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक गुवाहाटी के रुक्मिणी गांव में बाढ़ जैसे हालात, घुटनों तक पानी भरा असम के गुवाहाटी के रुक्मिणी गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां घुटनों तक पानी भर गया है, जिसके बीच लोग आते-जाते नजर आए। 05:19 AM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक नगालैंड: दीमापुर में बाढ़, करंट लगने से छात्र की मौत नगालैंड के दीमापुर जिले में लगातार भारी बारिश के कारण शनिवार को कई निचले इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान एक कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र की घर में पानी घुसने के बाद करंट लगने से मौत हो गई। SDRF ने बाढ़ में फंसे 9 लोगों, जिनमें दो बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल थे, को सुरक्षित बाहर निकाला। रिवर बेल्ट कॉलोनी के एक हॉस्टल से चार छात्रों और होली क्रॉस स्कूल इलाके में फंसे पांच लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 04:43 AM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक छत्तीसगढ़: रायपुर में सड़कों पर पानी भरा, बलरामपुर-बीजापुर में भी बूंदाबांदी छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शनिवार शाम रायपुर में तेज बारिश हुई, जो रातभर रुक-रुककर जारी रही। बारिश के बाद शहर के कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बलरामपुर और बीजापुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… 04:02 AM 9 अगस्त 2026कॉपी लिंक उत्तराखंड: 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना, 14 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा देहरादून में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। आज भी सुबह से बादल छाए हैं। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सो