country
AR
भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश:50 कॉलोनियों में पानी भरा; राजस्थान के स्कूल से 30 बच्चों का रेस्क्यू, चमोली में पुल बहा
[]
देश | दैनिक भास्कर
Hindi NewsNationalIMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Uttarakhand Gujarat Mumbai Delhi Weather | Ganga Yamuna Water Levelभोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश: 50 कॉलोनियों में पानी भरा; राजस्थान के स्कूल से 30 बच्चों का रेस्क्यू, चमोली में पुल बहानई दिल्ली 1 दिन पहलेकॉपी लिंकराजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं।भोपाल में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश दर्ज हुई। शहर की 50 से ज्यादा कालोनियों में पानी भर गया है।दरअसल, MP में इस समय लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। ग्वालियर से गुजर रही मानसून ट्रफ नमी लेकर आई है। इसे ही प्रदेश के 11 जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है।राजस्थान के झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। इससे झीकनी गांव के स्कूल में पानी भर गया। यहां फंसे 30 बच्चों को गांव वालों की मदद से रेस्क्यू किया गया।उत्तराखंड के चमोली में नीती वैली में लगातार बारिश से तमक के पास बना पुल उफनती नदी के साथ बह गया। इससे घाटी के 17 गांवों का संपर्क टूट गया है।सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थितिदेशभर से मौसम की तस्वीरेंभोपाल में रविवार रात से लगातार बारिश जारी है। सड़कों पर पानी भर गया है।भोपाल में कृषि उपज मंडी, भैसाखेड़ी, संत हिरदाराम नगर में भारी बारिश के बाद गाड़ियां डूब गईं।भोपाल के स्टेशन एरिया इलाके में बारिश के बाद एक स्कूल में डेढ़ फुट तक पानी में डूब गया।दिन भर रुक-रुककर बारिश होने से भोपाल में कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया।राजस्थान के बूंदी में बारिश के बाद सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में बहने लगीं।राजस्थान के कोटा के रामगंजमंडी में दरा-झिली झिलारा में पुल पर पानी था, बहाव में कुछ भैंसे बहनें लगीं।जयपुर में तेज बारिश से फूटा खुर्रा इलाके में सड़कों पर पानी भर गया।एमपी के डिंडौरी में दो दिनों से नर्मदा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें….
अपडेट्स 04:01 PM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक मध्य प्रदेश में 98 का रेस्क्यू, 11 जानवर भी बचाए सोमवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे नदियां उफान पर आ गईं और जलभराव वाले इलाकों से राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) और होम गार्ड्स को 98 लोगों को बचाना पड़ा। कई जगहों पर बचाव अभियान चलाकर नागरिकों के अलावा सात मवेशियों और चार पालतू जानवरों को बचाया गया। 03:00 PM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक छत्तीसगढ़: धमतरी के वाटरफॉल में दो युवक बहे छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित नरहरा वाटरफॉल में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। झरने में नहाते समय दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए, जिन्हें करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। 02:01 PM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक चमोली में नदी के साथ बहने वाले पुल का एक और वीडियो 01:37 PM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक राजगढ़ में वैन बही, दो महिलाओं समेत 9 की मौत मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। 01:09 PM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक चमोली में पानी के साथ बह गया बैली ब्रिज चमोली जिले के नीती वैली में लगातार बारिश के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। तमक के पास बना वैली ब्रिज उफनती नदी की चपेट में आ गया है, जिसके चलते घाटी के 17 से ज्यादा गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। 01:00 PM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक मध्य प्रदेश: विदिशा के बामनखेड़ा गांव में आई बाढ़ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार सुबह से हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, बामनखेड़ा गांव में अचानक आई बाढ़ में कई लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और होमगार्ड की टीमों ने सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। 11:40 AM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक ओडिशा में 16 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका बंगाल की खाड़ी में अगले दो दिनों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण ओडिशा के कई हिस्सों में 16 अगस्त तक भारी हो सकती है। MD ने बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक सहित कई जिलों के लिए 'यलो वॉर्निंग' जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 11 से 14 अगस्त तक ओडिशा तट के पास और समुद्र में न जाने की सलाह दी है। 10:35 AM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक राजस्थान में झालावाड़ के गांव में पानी घुसा, फंसे 30 विद्यार्थियों को लोगों ने निकाला राजस्थान के झालावाड़ में मनोहर थाना के झीकनी गांव स्थित सरकारी स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल में मौजूद 30 से ज्यादा स्टूडेंट फंस गए। लोगों ने रेस्क्यू कर उनको सुरक्षित बाहर निकाला। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोल दिए हैं। 07:50 AM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक एमपी के राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल से बही कार, 9 की मौत राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल से ईको कार बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। 9 की मौत हो गई। दो लोग बाहर निकाल आए। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुआ। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। 07:36 AM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक उत्तराखंड के हरिद्वार में बारिश से घुटनों तक भरा पानी 06:14 AM 10 अगस्त 2026कॉपी लिंक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 124 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 124 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, 255 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (DTR) भी ठप पड़े हैं। सड़कों के बंद होने से मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 51 सड़कें बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 39 और शिमला में 13 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 155 लोगों क