चमोली में बादल फटा, VIDEO में देखिए तबाही का मंजर:चमोली की नीती घाटी में बादल फटने के बाद उफनते तमक नाले में बहा वैली ब्रिज। इसके अलावा बारिश से उत्तराखंड के कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है।उत्तराखंड के कई जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। चमोली की नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से वैली ब्रिज बह गया। पुल बहने के दौरान BRO/GRIEF की स्कॉर्पियो समेत तीन वाहन प्रभावित हुए। स्कॉर्. सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया। भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण अभियान में दिक्कत आ रही है। स्कॉर्पियो को सुरक्षित साइड कर लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सुरईथोटा से तमक की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुल बहने का 35 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है।वहीं, CM धामी ने आपदा का संज्ञान लेकर राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निचले क्षेत्रों में सतर्कता, प्रभावित गांवों में राशन-दवा की आपूर्ति बनाए रखने को कहा है।तमक नाले पर बना करीब 40 मीटर लंबा यह पुल सीमांत क्षेत्र के गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था। इसी रास्ते से ग्रामीणों के साथ सेना के वाहनों की भी आवाजाही होती है। पुल बहने से घाटी के करीब 17 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। प्रशासन वैकल्पिक मार्ग को जल्द सुचारू करने की कोशिश कर रहा है।5 PHOTOS में देखिए तबाही का मंजर-चमोली में भारी बारिश के बीच बढ़ा तमक नाले का जलस्तर।उफनती नदी में ऐसे बहा चमोली की नीती घाटी का तमक ब्रिज।तेज बहाव में जेसीबी समेत अन्य सामान भी बहता चला गया।तेज बहाव में वाहन समेत सामान इस तरह बहते दिखे।नदी के तेज बहाव में बहता ब्रिज।चमोली आपदा का CM धामी ने लिया संज्ञानचमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में तेज जलप्रवाह से बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन से घटना की जानकारी लेकर राहत-बचाव कार्य तेज करने, निचले क्षेत्रों में सतर्कता और प्रभावित गांवों में जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं और राहत-बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे।सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से चमोली सहित प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।तमक नाले में ब्रिज बहने पर CM धामी ने लिया संज्ञान।NDRF, SDRF टीमें रेस्क्यू अभियान चला रहीज्योतिर्मठ उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि-अतिवृष्टि के कारण तमक नाले में तेज उफान आया, जिससे वैली ब्रिज बह गया। BRO के एक कर्मचारी के बहने की सूचना है। NDRF, SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।घटना की सूचना के बाद जोशीमठ के तहसीलदार महेंद्र आर्य मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। मौके की तस्वीरों में बादल फटने के बाद मची तबाही साफ दिखाई दे रही है। वहीं, नीती घाटी में भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिस-प्रशासन ने चमोली और ऋषिकेश में लोगों से नदी किनारे जाने और आवाजाही से बचने की अपील की जा रही है।जोशीमठ के तहसीलदार महेंद्र आर्य मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।1,400 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावितउत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। हेल्गूगाड़ के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बंद हो गया। बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।देहरादून के चंद्रबनी में 80 से ज्यादा घरों में पानी घुसने से 200 से अधिक लोग प्रभावित हैं। वहीं, कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए। हरिद्वार में मेन रोड पर घुटनों तक पानी भर गया, जबकि रुड़की की कई सड़कें तालाब बन गईं।लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण 1,400 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। खराब मौसम के चलते बागेश्वर में 12वीं और पिथौरागढ़ में प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं।मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में भी भारी बारिश का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।मौसम से जुड़ी अन्य तस्वीरें-उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है।हरिद्वार में रेलवे अंडर ब्रिज पर तेज बारिश के कारण मेन रोड पर घुटनों तक भरा पानी।हरिद्वार में पानी भरने से दोपहिया वाहन बंद होने लगे।देहरादून के कारगी चांदचक में गिरा मकान।देहरादून के चंद्रबनी में 80 से ज्यादा घरों में बारिश का पानी घुस गया।हरिद्वार के रुड़की में बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई, जिससे गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई।रुड़की में आज सुबह बारिश के कारण रोड दिखाई नहीं दी।नैनीताल में पिछले तीन हफ्तों से रोज बारिश हो रही है।देहरादून में बारिश जारी, तापमान में गिरावटदेहरादून में देर रात से बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों के एक-दो दौर होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर तीव्र से भारी हो सकता है।आज देहरादून का अधिकतम ता