एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS राममंदिर CEO का इंटरव्यू देने पहुंचे:अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के लिए मंगलवार को 8 पूर्व अफसरों ने इंटरव्यू दिए। इनमें 3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसर शामिल हैं। यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश. इंटरव्यू सुबह साढ़े 11 बजे से 2 बजे तक चला। सूत्रों के मुताबिक, हर कैंडिडेट का 15-20 मिनट तक इंटरव्यू हुआ। उनसे कहां-कहां काम किया? धार्मिक क्षेत्र में क्या काम किया? भगवान राम में कितनी आस्था है? परिवार में कौन-कौन है?