Hindi NewsNationalSupriya Sule Daughter Reception | PM Modi Sharad Pawar Amit Shah Meetसांसद सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे मोदी-शाह: सोनिया-राहुल और प्रियंका भी मौजूद रहे; पीएम कुछ घंटे पहले NCP सांसदों से भी मिले थे13 घंटे पहलेकॉपी लिंकदिल्ली में सोमवार को सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में शरद पवार के साथ बैठे पीएम मोदी और अमित शाह।पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता सोमवार को NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे।इस दौरान शाह और मोदी NCP (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार के साथ बैठे दिखे। कार्यक्रम में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।प्रधानमंत्री ने इससे कुछ घंटे पहले ही शरद पवार की पार्टी के 8 सांसदों के साथ मुलाकात भी की। मोदी और पवार की साथ बैठे फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इससे पहले, 22 जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया सुले ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।रिसेप्शन की 4 तस्वीरें…सोनिया और राहुल गांधी रिसेप्शन में शाह से करीब 10 मीटर दूर खड़े दिखे।सोनिया गांधी को देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी से चेयर से उठकर खड़े हुए।प्रधानमंत्री, सोनिया, राहुल और प्रियंका ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।भाजपा नेता स्मृति इरानी और गिरिराज सिंह भी रिसेप्शन में पहुंचे।NCP (SP) सांसदों ने पीएम को ज्ञापन सौंपा थासोमवार को ही शरद पवार की पार्टी के लोकसभा के सभी 8 सांसदों ने सुप्रिया सुले के साथ में प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर लिखित ज्ञापन सौंपा।NCP (SP) सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पुणे-नाशिक सेमी हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट और कृषि कर्ज माफी से जुड़ी चिंताएं प्रधानमंत्री के सामने रखीं।सूत्रों के मुताबिक, प्याज की कीमतों और चंद्रभागा नदी में प्रदूषण से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठाए गए।पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद NCP (SP) के सांसदों ने इस बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।परिसीमन को लेकर अटकलों के बीच हुई मुलाकातयह मुलाकात केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन पर NCP (SP) के संभावित रुख को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच हुई। पहले सूत्रों ने संकेत दिया था कि पवार की पार्टी कुछ शर्तों के साथ प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है।ऐसा होने पर पार्टी INDIA ब्लॉक के कुछ दलों से अलग रुख अपना सकती है। हालांकि, सुप्रिया सुले ने कहा है कि अंतिम कानून देखने के बाद ही पार्टी अपना रुख तय करेगी।कुछ दिनों पहले शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें आईं थींजून में शरद पवार की पार्टी NCP(SP) के NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की अटकलें सामने आईं थीं। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने इन सभी चर्चाओं को अफवाह बताया है।दरअसल, इन अटकलों को उस समय और बल मिला, जब शरद पवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर 8 जुलाई को मुंबई में विधानभवन में मीटिंग हुई थी। इसके बाद पवार ने डिप्टी CM शिंदे के कमरे में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की।कांग्रेस से अलग होकर बनाई थी NCPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की स्थापना 10 जून 1999 को शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने की थी। तीनों नेताओं ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाते हुए पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद तीनों ने NCP का गठन किया।-----------------------------------ये खबर भी पढ़ें…गृहमंत्री संसद में बयान देने को तैयार, कांग्रेस ने अब 3 शर्तें रखीं, कहा- पीएम माफी मांगेमानसून सत्र के खत्म होने में 3 दिन बाकी है। सरकार और विपक्ष के बीच अभी भी चर्चा के लिए सहमति नहीं बन पाई है। सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि, गृहमंत्री सदन में जवाब देना चाहते हैं। बशर्ते राहुल गांधी चर्चा से भागे नहीं। पूरी खबर पढ़ें….