country
AR
MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में 48 घंटे से लगातार बारिश:हिमाचल में चलती कार पर पत्थर गिरे, 259 सड़कें बंद
[]
देश | दैनिक भास्कर
Hindi NewsNationalRainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Gujarat Mumbai Delhi Weather | Ganga Yamuna Water LevelMP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में 48 घंटे से लगातार बारिश: भोपाल में तीसरे दिन भी स्कूलों की छुट्टी, हिमाचल में 259 सड़कें बंदनई दिल्ली 15 मिनट पहलेकॉपी लिंकमध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्कूलों में बुधवार को तीसरे दिन भी छुट्टी कर दी गई है। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया।राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़) में 12 इंच तक बारिश हुई।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में NH-305 पर चलती गाड़ी पर मलबा और चट्टानें गिर गईं। राज्य में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत 259 सड़कें, 161 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थितिदो सिस्टम एक्टिव होने से MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिशदेश के मध्य हिस्से में इस समय एक लो-प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर एरिया बारिश करा रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। IMD ने 11-12 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।वहीं, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक और मौसम सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त के आसपास लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने पर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं।इस बीच, मानसून ट्रफ भी उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में बने लो-प्रेशर एरिया के केंद्र से होकर गुजर रही है। आसान भाषा में समझें तो अभी बारिश कराने वाले सिस्टम सक्रिय हैं, इसलिए मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।देशभर से मौसम की तस्वीरेंएमपी के सीहोर में शनिवार से मंगलवार सुबह तक 8 इंच बारिश हुई। यहां भीलाखेड़ी नदी के पास बना एक मकान बाढ़ की चपेट में आ गया। इसमें रह रहे 10 लोग पानी में फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाला।हिमाचल के कुल्लू में मंगलवार सुबह NH-305 पर चलती कार पर चट्टानें गिर गईं। हादसे में गाड़ी सवार 2 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबे से बाहर निकाला।उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। यहां सड़कों पर करीब 2 फीट तक पानी भर गया है।राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण जेके लोन हॉस्पिटल के सामने बस स्टैंड का शेड गिर गया। इसमें कुछ लोग फंस गए।मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें….
अपडेट्स 03:01 PM 11 अगस्त 2026कॉपी लिंक फर्रुखाबाद में 40 गांव बाढ़ की चपेट में जोरदार बारिश से यूपी की 10 नदियां उफान पर हैं। 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी है। बिजनौर और फर्रुखाबाद बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। आसपास की कई सड़कें डूब गई हैं। वहीं, फर्रुखाबाद में 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 02:15 PM 11 अगस्त 2026कॉपी लिंक बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत बिजली गिरने से मंगलवार को बिहार के बांका में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 बच्चे समेत 8 झुलस गए। वहीं, नवादा में बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। 01:52 PM 11 अगस्त 2026कॉपी लिंक असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हुई असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हो गई है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के मंगलवार शाम जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य के 7 जिलों में 1,12,718 लोग अब भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान पर बना हुआ है, जिससे 441 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। 01:31 PM 11 अगस्त 2026कॉपी लिंक मंदसौर में शिवना नदी हुई ओवरफ्लो मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं। शिवना नदी का लेवल भी बढ़ गया है। मंगलवार को अटल सागर डैम के दो गेट तीन-तीन फीट तक खोल दिए गए हैं। 12:45 PM 11 अगस्त 2026कॉपी लिंक दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम दिल्ली में मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। IMD के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच सफदरजंग और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज और पूसा में 0.5 मिमी, अयानगर में 0.3 मिमी और मयूर विहार में 1 मिमी बारिश हुई। 11:45 AM 11 अगस्त 2026कॉपी लिंक देश 741 जिले, इनमें से 338 में कम बारिश इस साल सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई गई थी। देश में 741 जिले हैं। 10 अगस्त तक इनमें से 338 यानी 46% में सामान्य से कम बारिश हुई। 288 यानी 39% में सामान्य और 108 यानी 15% में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। 7 जिलों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। देश में कुल 741 जिले हैं। इसका मतलब आधे से ज्यादा जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 11:32 AM 11 अगस्त 2026कॉपी लिंक उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़कें डूबीं यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से मेरठ, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में बारिश हो रही है। मुजफ्फरनगर में कांवड़ रूट और शिव चौक पर 2-3 फीट पानी भर गया ह