country
EN
श्रीकृष्ण जन्मभूमि: 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा, चित्रगुप्त पीठ में जुटे मुंबई, हरिद्वार समेत देशभर के संत
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए रविवार को राधाकुंड क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ में साधु-संतों ने शंखनाद कर कारसेवा के लिए 6 दिसंबर की तारीख की घोषणा की। वहीं संतों ने राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद का फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से चार माह के अंदर निस्तारण करने, पूजा स्थल अधिनियम 1991 को समाप्त करने, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग अर्पित करने की अनुमति देने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के पुरातत्व सर्वेक्षण पर लगी रोक हटाने की मांग शामिल है।विज्ञापन