country
EN
सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप: कहा- गरीबों के चावल में 70 करोड़ की साप्ताहिक कमीशनखोरी, सीएम रेखा पर क्या बोले?
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में गरीबों के लिए निर्धारित चावल को निजी कंपनी को बेचने की योजना बनाई गई थी।Delhi: AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, "Rekha Gupta's government is carrying out such large-scale corruption that you will be shocked.
The corruption we are talking about was planned at the beginning of this year.
The plan was that over the next three years, every… pic.twitter.com/FzjkWbXvFZ — IANS (@ians_india) August 9, 2026विज्ञापनसौरभ भारद्वाज ने कहा कि, 'रेखा गुप्ता की सरकार बड़े पैमाने पर ऐसा भ्रष्टाचार कर रही है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिस भ्रष्टाचार की हम बात कर रहे हैं, उसकी योजना इस साल की शुरुआत में बनाई गई थी।'विज्ञापनविज्ञापनउन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत अगले तीन वर्षों तक हर सप्ताह दिल्ली के गरीबों के लिए निर्धारित 31,000 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से निकाला जाना था। आरोप है कि यह चावल गरीबों तक पहुंचने के बजाय हरियाणा की एक निजी कंपनी को दोगुनी कीमत पर बेचा जाना था।भारद्वाज ने दावा किया कि इस पूरे मामले में हर सप्ताह एक किलो चावल पर 23 रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उनके अनुसार, कुल मिलाकर प्रति सप्ताह 70 से 71 करोड़ रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने आगे दावा किया कि योजना के मुताबिक तीन साल तक चावल की बिक्री जारी रहती तो कुल 22 हजार करोड़ रुपये का चावल बेचा जाना था और कुल 11 हजार करोड़ रुपये का कमीशन लिया जाना था।