country
EN
बारिश और कांवड़ यात्रा का डबल अटैक: दिल्ली-NCR के बॉर्डर्स पर लगा दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
1 of 4 दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : IANSखबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें यावेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करेंराजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते किए गए रूट डायवर्जन ने दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर इलाकों में यातायात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि कई प्रमुख मार्गों और बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट्स पर एक से दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया है, जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।Delhi: Traffic snarl at Kalindi Kunj following heavy rainfall pic.twitter.com/ojlxgMgq5t — IANS (@ians_india) August 8, 20262 of 4 जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : IANSजलभराव ने और बढ़ाई मुसीबतसावन के महीने में कांवड़ यात्रा अब अपने चरम पर है। भारी संख्या में कांवड़िए दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। इनकी सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई अहम रास्तों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके चलते यातायात का पूरा दबाव वैकल्पिक रास्तों पर आ गया है। इसी बीच, अचानक हुई तेज बारिश ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। बारिश के कारण कई अंडरपास और सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया।Noida, Uttar Pradesh: Following the rain, a nearly 1-km-long traffic jam has formed on the road from Sector 18 Underpass towards Film City Flyover, slowing down vehicular movement.
pic.twitter.com/0rmgAhTJDz — IANS (@ians_india) August 8, 20263 of 4 जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : PTIइन इलाकों में हालात ज्यादा खराबखासकर दिल्ली-नोएडा (डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर), दिल्ली-गाजियाबाद (गाजीपुर बॉर्डर) और दिल्ली-गुरुग्राम सीमाओं पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वीकेंड और ऑफिस के कामों से बाहर निकले हजारों लोग घंटों तक इस जाम में फंसे रहे। 1 से 2 किलोमीटर लंबी लाइनों में खड़े वाहनों के कारण लोगों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।VIDEO | Delhi: Heavy rainfall leads to traffic congestion at ITO intersection.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xkk58BmHsx — Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026विज्ञापन विज्ञापन4 of 4 जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : IANS