country
EN
Toxic Trailer Live: यश बोले- ‘यह कन्नड़ नहीं..भारतीय फिल्म’, पढ़े ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लाॅन्च इवेंट की पूरी अपडेट
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
नयनतारा भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मंच पर पहुंचीं। उनसे पूछा गया कि टॉक्सिक आपकी फेवरेट फिल्म क्यों है?
इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'यह स्पेशल है, इसके कई कारण है। मगर, फिलहाल तो यश हैं। इतना काफी है मेरे लिए फिल्म के खास होने के लिए। वेंकट सर का शुक्रिया कहना चाहूंगी। उन्होंने मुझ पर यकीन किया। तारा, हुमा, रुक्मिणी, कियारा सभी का बहुत शुक्रिया'। उन्होंने कहा, 'कियारा के लिए कहूंगी कि शायद यह आपकी सबसे बेस्ट फिल्म है, अब तक की'।नयनतारा ने यश को कहा, 'रॉकी भाई!
तारा सुतारिया ने कहा, 'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि इतनी अच्छी फिल्म का हिस्सा बनी हूं'।08:04 PM, 08-Aug-2026 रुक्मिणी वसंत बोलीं- बहुत योग्य लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला रुक्मिणी वसंत ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, 'मुझे बहुत ही प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है'। आगे कहा, 'मैं सभी के प्रति आभारी हूं। यश के बारे में तो काफी कुछ कह सकती हूं। पूरी स्टारकास्ट का शुक्रिया'।विज्ञापनविज्ञापन07:56 PM, 08-Aug-2026 हुमा बोलीं- 'मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व है' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुमा ने बंगलूरू को नमस्कार कहकर बातचीत शुरू की। उन्होंने कहा, 'पिछले सालभर से मैं जहां भी जाती हूं, हर कोई टॉक्सिक के बारे में पूछता है। यह इस फिल्म की पावर है। मैं इसका हिस्सा हूं। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं इसका हिस्सा हूं। इतनी शानदार स्टारकास्ट औ इतनी दमदार कहानी वाली फिल्म'। हुमा ने निर्देशक गीतू का शुक्रिया अदा किया।हुमा के बाद अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म को लेकर निर्देशक गीतू मोहनदास का शुक्रिया अदा किया और अपना अनुभव साझा किया।07:46 PM, 08-Aug-2026 निर्माता ने जताया आभार फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माता वेंकट के.
नारायण भी इवेंट में पहुंचे। उनसे पूछा गया कि टॉक्सिक खास क्यों है?
उन्होंने कहा, 'यह दिल के बेहद करीब फिल्म है'। इसी के साथ उन्होंने पूरी कास्ट का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इसे बनाने में सभी ने बहुत ही मेहनत की है।