country
EN
Jharkhand: JPSC आंदोलन पर सुदेश महतो का सरकार पर वार, बोले- सत्ता के आराम ने प्रशासन को जनता से कर दिया दूर
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
आजसू पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शनिवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली सत्ता का आराम प्रशासन को आम जनता की समस्याओं से दूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरोसा नौकरशाही में नजर आ रहा है, जबकि युवा अपने अधिकारों और भविष्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। सुदेश महतो जमशेदपुर के टाउन हॉल में आजसू पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।JPSC मुद्दे पर आंदोलन कर रहे युवाओं का उठाया सवालसुदेश महतो ने रांची में चल रहे JPSC मुद्दे को लेकर युवाओं के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख के आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है। सरकार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज सुननी होगी।विज्ञापन‘युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत’आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड के युवा आने वाले समय में राज्य की ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व प्रदान करेगी और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देगी। सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी संगठन में युवाओं को नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार कर रही है। उनका लगातार प्रयास है कि युवा केवल पार्टी के कार्यकर्ता बनकर न रहें, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेता के रूप में तैयार किया जाए, ताकि वे बेहतर भविष्य के लिए झारखंड का नेतृत्व कर सकें।विज्ञापनविज्ञापनयुवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना प्राथमिकतासुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी की प्राथमिकता युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इसके साथ ही उनमें निर्णय लेने का साहस और राज्य के भविष्य को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण पैदा करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी नेतृत्व क्षमता के साथ तैयार किया जाना चाहिए, जिससे वे झारखंड का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम के बाद सुदेश महतो ने झामुमो अध्यक्ष निर्मल महतो को भी श्रद्धांजलि दी। निर्मल महतो की 1987 में आज ही के दिन जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हत्या कर दी गई थी। सुदेश महतो ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।