धार्मिक पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावाहरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के पहुंचने से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके साथ ही औद्योगिक निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। दोनों राज्यों के बीच बेहतर सड़क संपर्क से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आवागमन भी आसान होगा।