15 अगस्त नजदीक, 75 लोग 75 हजार भी हो सकते हैंएएसजी शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पहले से ही सुनवाई कर रहा है कि जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल घोषित किया जाए या नहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और 15 अगस्त नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। उन्होंने आशंका जताई कि 75 लोग बाद में 75 हजार भी हो सकते हैं।