country
EN
WI टीम में सबकुछ ठीक नहीं: डैरेन सैमी-अल्जारी जोसेफ के बीच विवाद की वजह क्या, Viv Richards ने क्यों दी सलाह?
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
{"_id":"6a731b4324f7fed459099896","slug":"viv-richards-speaks-on-daren-sammy-and-alzarri-joseph-dispute-know-details-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI टीम में सबकुछ ठीक नहीं: डैरेन सैमी-अल्जारी जोसेफ के बीच विवाद की वजह क्या, Viv Richards ने क्यों दी सलाह?
","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}विज्ञापन वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और मुख्य कोच डैरेन सैमी से अपने मतभेद भुलाकर रिश्तों को फिर से मजबूत करने की अपील की है। उनका मानना है कि दोनों के बीच पैदा हुआ विवाद टीम और खिलाड़ियों के हित में जल्द खत्म होना चाहिए।निजी कारणों से टेस्ट सीरीज से हटे थे अल्जारी जोसेफअल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा था कि जोसेफ ने चयन स्वीकार नहीं किया। इस बयान पर जोसेफ ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह बिना पूरे संदर्भ के दिया गया विवादित बयान था। फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है और दूसरा टेस्ट मैच क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है।विज्ञापनविज्ञापन'ऐसे बयान खिलाड़ियों के करियर को प्रभावित करते हैं'एंटीगा ऑब्जर्वर से बातचीत में विवियन रिचर्ड्स ने कहा कि सार्वजनिक मंच से दिए गए ऐसे बयान किसी खिलाड़ी के पेशेवर करियर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई बयान पूरी तरह सही नहीं है, तो उसका असर लंबे समय तक रहता है। डैरेन सैमी और अल्जारी जोसेफ के बीच सेंट लूसिया फ्रेंचाइजी के दौरान बेहद अच्छे संबंध थे। ऐसे में यह समझना मुश्किल है कि अब दोनों के रिश्तों में इतनी दूरी क्यों आ गई।'विज्ञापन'रिश्तों को दोबारा जोड़ने की जरूरत'रिचर्ड्स ने कहा कि दोनों के बीच का रिश्ता सार्वजनिक तौर पर सामने आई बातों से कहीं बड़ा है और इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'हम सभी से कभी न कभी गलतियां होती हैं। अगर दिल से कोशिश की जाए तो रिश्तों को दोबारा जोड़ा जा सकता है। टीम के हित में दोनों को साथ आना चाहिए।'