country
EN
Pradeep Rawat: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर; ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
बीते दिन मंगलवार को प्रदीप रावत ने दुनिया को अलविदा कहा। वे कैंसर से जूझ रहे थे। करीब डेढ़ महीने से उनका उपचार चल रहा था, मगर वे कैंसर से जंग हार गए। अपने करियर में लगभग 150 फिल्में करने वाले इस अभिनेता को आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में विलेन का किरदार निभाने के लिए पहचाना जाता है।विज्ञापनबुधवार को प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में आमिर खान पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। वहीं, अभिनेता रजा मुराद, अभिनेत्री रुहानिका धवन समेत कई और सेलेब्स भी नजर आए।प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके अंतिम संस्कार के वक्त आमिर खान भावुक नजर आए। प्रदीप के आखिरी दर्शन करने आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे।सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं। उनकी अंतिम यात्रा के लिए जो वाहन तैयार किया गया है, उसे फूलों से सजाया गया है। साथ ही आगे उनकी तस्वीर लगी है, जिस पर भावभीनी श्रद्धांजलि लिखी है।रजा मुराद ने प्रदीप रावत को लेकर भावुक बात कही। उनका कहना है कि इस अभिनेता को काबिलियत के हिसाब से सही मुकाम हिंदी फिल्मों में नहीं मिला। जबकि साउथ फिल्मों ने उन्हें सही पहचान दी।