भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र को पर्यावरण-अनुकूल बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से मोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) योजना देश में इलेक्ट्रिक क्रांति की लहर ला रही है। भारी उद्योग मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी साझा करते हुए बताया कि 22 जुलाई 2026 तक इस योजना के माध्यम से कुल 26.54 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री को प्रत्यक्ष सहायता और प्रोत्साहन प्रदान किया जा चुका है।विज्ञापन