विज्ञापनजदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस मुलाकात के दौरान देश और राज्य के विकास पर बात होने की जानकारी दी। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच बांकीपुर उप चुनाव को लेकर चर्चा नहीं हुई। बांकीपुर उप चुनाव में भाजपा की करारी हार के पीछे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारे जाने का भी एक मुद्दा जन सुराज ने बनाया था, लेकिन इस मुलाकात के जरिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उस बात को अब एक तरह से फिर नकार दिया है। बांकीपुर विधायक रहे नितिन नवीन भी नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा गए थे। नितिन मंत्री और नीतीश मुख्यमंत्री थे। पहले नितिन ने मंत्री का पद छोड़ा और फिर अप्रैल में नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ी थी, जिसके बाद राज्य में भाजपा ने अपना पहला मुख्यमंत्री बनाया था।विज्ञापनदिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं की इस बैठक ने बिहार की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।