आईजीआई एयरपोर्ट अब देश के 90 घरेलू गंतव्यों से सीधे जुड़ गया है। दिल्ली से दमन के लिए सीधी नियमित उड़ान सेवा शुरू होने के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस नई सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी।विज्ञापनदिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार, अब दिल्ली देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 32 तक सीधी हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है। विज्ञापनइनमें 27 राज्य और पांच केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं। इससे दिल्ली देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक घरेलू विमानन केंद्र बन गया है। नई उड़ान सेवा से दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्रशासित प्रदेश की हवाई पहुंच बेहतर होगी। दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार, अब दिल्ली देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 32 तक सीधी हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है।इनमें 27 राज्य और पांच केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं। इससे दिल्ली देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक घरेलू विमानन केंद्र बन गया है। नई उड़ान सेवा से दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्रशासित प्रदेश की हवाई पहुंच बेहतर होगी।विज्ञापन