country
EN
UP: BA में पढ़ाई के दौरान प्यार, 2026 में अमित से कोर्ट मैरिज, बाप ने मार डाला; अंकिता हत्याकांड की पूरी कहानी
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
1 of 11 agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्सखबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें यावेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करेंपिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अंकिता शर्मा जैतपुर के महाविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही थी। तभी उसके संबंध साथ में पढ़ने वाले नहटोली के अमित उर्फ अनिल से हो गए। दोनों ने 23 फरवरी, 2026 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी अंकिता ने उन्हें नहीं दी। अमित ने पौने दो महीने बाद फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें अंकिता के साथ शादी करना बताया। आगरा के बाह में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।2 of 11 अंकिता की हत्या के बाद घर में मौजूद आसपास के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीअंकिता की शादी का परिजन को पता चला तो वो विरोध करने लगे। उन्होंने रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया मगर वो तैयार नहीं थी। एक ही बात बोलती थी कि जान दे देगी लेकिन अमित से अलग नहीं होगी। उसने प्रेम विवाह किया है। वह बालिग है। अमित पिछले दिनों घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद चला गया था। इससे विवाद बढ़ गया।3 of 11 अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीसामने नहीं आए जवान के परिजनआईटीबीपी के जवान अमित से अंकिता शर्मा की कोर्ट मैरिज का पड़ोसी दावा कर रहे हैं। अंकिता की हत्या के बाद भी जवान के परिजन सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता को भी नहीं पता है कि किस लड़के से बेटी ने कोर्ट मैरिज की है। अब तक युवक के परिजन भी सामने नहीं आए हैं।विज्ञापन विज्ञापन4 of 11 अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीपरीक्षा देने जाने से पहले मार डालाअंकिता शर्मा काफी होनहार थी। वह रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार तड़के उसे परीक्षा देने के लिए आगरा जाना था। परीक्षा के लिए निकलने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अंकिता के प्रेम विवाह की जानकारी से पूरा परिवार नाराज था।विज्ञापन5 of 11 अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी