NEET PG Exam 2026: पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET PG) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षा से पहले कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब उम्मीदवार अपनी पसंद के तीन परीक्षा शहरों का चयन कर सकेंगे और उन्हें परीक्षा से करीब तीन सप्ताह पहले ही परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए अन्य बदलाव भी लागू किए गए हैं।विज्ञापनNEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस साल परीक्षा के लिए 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 12.5 प्रतिशत अधिक है। विज्ञापनपरीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्रों की पहले से जांच, CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, उम्मीदवारों की तलाशी, सिग्नल जैमर, लाइव मॉनिटरिंग और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी शामिल होगी। NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस साल परीक्षा के लिए 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 12.5 प्रतिशत अधिक है।परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्रों की पहले से जांच, CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, उम्मीदवारों की तलाशी, सिग्नल जैमर, लाइव मॉनिटरिंग और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी शामिल होगी।विज्ञापन