{"_id":"6a6b879707111189da0abd80","slug":"2027-odi-world-cup-will-be-played-across-12-venues-featuring-8-in-south-africa-icc-announced-know-details-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI World Cup 2027: अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के वेन्यू घोषित, दक्षिण अफ्रीका में आठ स्थलों पर होंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}विज्ञापनजोहानिसबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों, जिम्बाब्वे के तीन शहरों और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ, मखाया एनटिनी, हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा और कगिसो रबाडा के अलावा जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मासकाद्जा और नामीबिया के रुडोल्फ जानसेन वान वुरेन भी मौजूद थे। विज्ञापन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए गए हैं। सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियम इन खेलों की मेजबानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। यह प्रतिष्ठित 50 ओवर का टूर्नामेंट 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वापसी कर रहा है। इससे पहले 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने आठवें पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की थी।किस देश के कितने वेन्यूदक्षिण अफ्रीका के आठ शहर, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया का एक शहर अगले साल होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। आइए जानते हैं इन तीनों देशों के किन स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2027 के मैच होंगे...दक्षिण अफ्रीका के इन स्टेडियम में होंगे मैच वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग),सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने),न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन),किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन),सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा),मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन),बोलैंड पार्क (पार्ल)बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)जिम्बाब्वे के तीन शहर करेंगे मेजबानी हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)नामीबिया: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) दक्षिण अफ्रीका के आठ शहर, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया का एक शहर अगले साल होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। आइए जानते हैं इन तीनों देशों के किन स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2027 के मैच होंगे...नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, 24 वर्षों बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अफ्रीका में वापसी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमें पूरा विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर एक यादगार आयोजन करेंगे जो इस क्षेत्र के जुनून और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।विज्ञापन