20 से अधिक पेपर लीक, 26 हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय बंदइस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में 20 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश में 26 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए, जिससे एक लाख से अधिक लोग बेरोजगार हुए हैं। उनका आरोप था कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि ई-20 ईंधन से इतना ही लाभ है तो कंपनी वालों को जमकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए, लेकिन यहां कंपनी की जगह सरकार प्रचार-प्रसार में लगी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत फैलाने वाली है और जनता इन नीतियों को समझ चुकी है। दावा किया कि आने वाले समय में जनता जवाब देगी। इससे पहले उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह को श्रद्धांजली दी। उन्होंने उनके बेटे सहसवान विधायक ब्रजेश यादव को ढांढस बंधाया।