country
EN
West Asia Tension LIVE: अमेरिका-ईरान टकराव ने लिया नया मोड़? सऊदी की एंट्री से बढ़ा तनाव; कूटनीति फिर अटकी
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
02:41 PM, 31-Jul-2026 गाजा में इस्राइली ड्रोन हमले, करामा इलाके और खादीजा मस्जिद के पास लोगों को बनाया निशाना उत्तरी गाजा शहर के करामा इलाके में इस्राइली ड्रोन द्वारा हमला किए जाने की खबर है। 'अल जज़ीरा' के अनुसार, इस हमले के साथ ही उत्तरी गाजा शहर में खादीजा मस्जिद के पास खड़े लोगों के एक समूह को भी इस्राइली ड्रोन ने निशाना बनाया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।उत्तरी गाजा शहर के करामा इलाके में इस्राइली ड्रोन द्वारा हमला किए जाने की खबर है। 'अल जज़ीरा' के अनुसार, इस हमले के साथ ही उत्तरी गाजा शहर में खादीजा मस्जिद के पास खड़े लोगों के एक समूह को भी इस्राइली ड्रोन ने निशाना बनाया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।01:34 PM, 30-Jul-2026 इरानी हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक की मौत, रिपोर्ट कुवैत की सेना के अनुसार, उत्तरी कुवैत में चीनी कंपनी की एक इमारत पर इरानी मिसाइल हमला हुआ है। इस हमले में इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और वहां काम कर रहे एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हालिया सैन्य कार्रवाइयों के बीच सामने आई है।विज्ञापन11:16 AM, 30-Jul-2026 अमेरिका के हवाई हमलों में बुशेहर प्रांत को बनाया गया निशाना: ईरान का दावा ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी प्रांत बुशेहर को निशाना बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय कई शहरों के आसपास अमेरिकी सेना ने हवाई हमले किए।बुशेहर के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई हमले बुशेहर, जाम और खोर्मोज शहरों के आसपास के इलाकों में किए गए। आईआरआईबी के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि इन हमलों के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बुशेहर प्रांत में ईरान का एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी प्रांत बुशेहर को निशाना बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय कई शहरों के आसपास अमेरिकी सेना ने हवाई हमले किए।बुशेहर के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई हमले बुशेहर, जाम और खोर्मोज शहरों के आसपास के इलाकों में किए गए। आईआरआईबी के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि इन हमलों के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बुशेहर प्रांत में ईरान का एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है।08:14 AM, 30-Jul-2026 ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, मिसाइल हमले के जवाब में दागे बम अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान द्वारा दागे गए मिसाइल हमले के जवाब में की गई है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांड सेंटरों, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान के केशम द्वीप और खुजेस्तान प्रांत में जोरदार धमाकों की खबर है। अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान द्वारा दागे गए मिसाइल हमले के जवाब में की गई है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांड सेंटरों, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान के केशम द्वीप और खुजेस्तान प्रांत में जोरदार धमाकों की खबर है। इस हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बहुत बढ़ गया है। समुद्र में दो प्राकृतिक गैस जहाजों पर भी ड्रोन से हमले हुए हैं, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके अलावा सऊदी अरब के तेल ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। क्षेत्रीय देश दोनों देशों के बीच शांति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल हालात काफी नाजुक बने हुए हैं।07:46 AM, 30-Jul-2026 ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया गया, तो अमेरिका पूरी ताकत से जवाब देगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, हम उन्हें बुरी तरह जवाब देंगे। हम उन पर जोरदार हमला करेंगे। उन्हें कड़ी मार झेलनी पड़ेगी।ईरान में हवाई हमलों के साथ-साथ मंगलवार देर रात अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर संयुक्त हवाई हमले भी किए। पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई।सेंटकॉम ने पुष्टि की कि इस संयुक्त अभियान में पूर्वी इराक में मौजूद हथियारों के गोदामों और सैन्य सामान रखने वाले ठिकानों को निशाना बनाया गया।सेंटकॉम के अनुसार, यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि इससे पहले तीन दिनों में ईरान की इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमेरिकी सैनिकों और सऊदी अरब के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर 30 से अधिक ड्रोन हमले किए थे। इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई से पहले सऊदी अरब ने कहा था कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के पूर्वी प्रांत में तेल प्रतिष्ठानों की ओर भेजे गए कई ड्रोन मार गिराए थे। सऊदी अरब ने इन ड्रोन हमलों के लिए इराक में मौजूद ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों को जिम्मेदार ठहराया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया गया, तो अमेरिका पूरी ताकत से जवाब देगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, हम उन्हें बुरी तरह जवाब देंगे। हम उन पर जोरदार हमला करेंगे। उन्हें कड़ी मार झेलनी पड़ेगी।ईरान में हवाई हमलों के साथ-साथ मंगलवार देर रात अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर संयुक्त हवाई हमले भी किए। पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई।सेंटकॉम ने पुष्टि की कि इस संयुक्त अभियान में पूर्वी इराक में मौजूद हथियारों के गोदामों और सैन्य सामान रखने वाले ठिकानों को निशाना