country
EN
Sawan Rashifal 2026: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, इन 5 राशियों पर रहेगी पूरे महीने भोलेनाथ की कृपा
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
1 of 6 सावन महीने की भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजालाखबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें यावेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करेंSawan Rashifal 2026: आज गुरुवार, 30 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू हो जाता है, जो पूर्णिमा पर खत्म होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। सावन महीने के दौरान भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा होती है। जिसमें शिवलिंग में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, गंगा, दूध, दही और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न रहते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस बार सावन 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 4 सावन सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा सावन में कई ग्रहों को राशि परिवर्तन भी होगा जिससे सावन के महीने मे भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलेगी। आइए जानते हैं सावन महीने की भाग्यशाली राशियां।2 of 6 मेष राशि - फोटो : amar ujalaमेष राशिमेष राशि वालों के सावन का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहेगा। इस राशि के जातकों को हर काम में अच्छी सफलता मिलेगी। पूरे सावन मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी और बेहतर रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि।3 of 6 मिथुन राशि - फोटो : amar ujalaमिथुन राशि30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा और इस दौरान मिथुन राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र साबित हो सकता है। इस सावन माह आपके सपने पूरे होंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वाहन और नए मकान का सपना पूरा हो सकता है। इसके जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कुछ नए तरह के अवसर मिल सकते हैं।विज्ञापन विज्ञापन4 of 6 सिंह राशि - फोटो : amar ujalaसिंह राशिसावन का महीना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। भगवान शिव की आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी। मन प्रसन्न और सकारात्मक रहेगा। अधूरे कार्यो में आपको गति मिलेगी। इस माह धन संबंधी परेशानियों का अंत होगा। नई योजनाओं में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पुराने कामों में आपको सफलता मिलेगी।विज्ञापन5 of 6 वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala