{"_id":"6a6991df578f5e2aff061eb2","slug":"ryan-ten-doeschate-returns-to-kkr-as-head-of-cricket-strategy-after-india-coaching-exit-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ryan ten Doeschate: भारत की कोचिंग छोड़ते ही अपनी पुरानी टीम से जुड़े रेयान टेन डेशकाटे, मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच का पद छोड़ने के महज 24 घंटे बाद पूर्व नीदरलैंड ऑलराउंडर रयान टेन डेशकाटे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) परिवार में वापसी कर ली है। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने बुधवार को उन्हें हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी नियुक्त किया। इस नई भूमिका में वह नाइट राइडर्स की वैश्विक फ्रेंचाइजियों की क्रिकेट रणनीति, स्काउटिंग, खिलाड़ी विकास और टीम निर्माण की निगरानी करेंगे। विज्ञापनकेकेआर ने जताया भरोसानाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वेंकी मैसूर ने टेन डेशकाटे की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'हम टेंडो का नाइट राइडर्स परिवार में फिर से स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमारी कार्यशैली की उनकी गहरी समझ और फ्रेंचाइजी तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए आदर्श बनाता है। वह नाइट राइडर्स इकोसिस्टम के अगले विकास चरण को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'Welcome home, Tendo 💜🥺 pic.twitter.com/Ut7hWqMAsA — KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 29, 2026 नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वेंकी मैसूर ने टेन डेशकाटे की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'हम टेंडो का नाइट राइडर्स परिवार में फिर से स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमारी कार्यशैली की उनकी गहरी समझ और फ्रेंचाइजी तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए आदर्श बनाता है। वह नाइट राइडर्स इकोसिस्टम के अगले विकास चरण को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'विज्ञापनविज्ञापनटेन डेशकाटे ने क्या कहा? नई जिम्मेदारी मिलने पर टेन डेशकाटे ने कहा, 'इस भूमिका में नाइट राइडर्स के साथ फिर से जुड़कर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह हमारे वैश्विक फ्रेंचाइजियों की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ मिलकर स्काउटिंग, खिलाड़ी विकास प्रणाली को मजबूत करने और दीर्घकालिक क्रिकेट रणनीति तैयार करने का अनूठा अवसर है।'विज्ञापननई भूमिका में क्या होगी जिम्मेदारी? 45 वर्षीय टेन डेशकाटे अब नाइट राइडर्स की सभी वैश्विक टीमों में स्काउटिंग, खिलाड़ी भर्ती, स्क्वॉड प्लानिंग और प्रदर्शन मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा वह त्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), अबू धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (MLC) के सहायक कोच भी रहेंगे।pic.twitter.com/xDVJdXZlBr — KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 29, 2026 45 वर्षीय टेन डेशकाटे अब नाइट राइडर्स की सभी वैश्विक टीमों में स्काउटिंग, खिलाड़ी भर्ती, स्क्वॉड प्लानिंग और प्रदर्शन मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा वह त्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), अबू धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (MLC) के सहायक कोच भी रहेंगे।केकेआर से पुराना नाताटेन डेशकाटे का केकेआर से रिश्ता 2011 से है। वह खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े और 2012 तथा 2014 में केकेआर की आईपीएल खिताबी जीत का हिस्सा रहे। संन्यास के बाद 2022 में उन्होंने कोचिंग स्टाफ में वापसी की और 2024 में गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में KKR की तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सपोर्ट स्टाफ टीम का हिस्सा भी रहे।