country
EN
BPCL Vacancy 2026: बीपीसीएल में निकलीं तकनीशियन, ऑपरेटर की नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी नियम
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
BPCL Non-Executive Recruitment 2026: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैर-प्रबंधकीय (Non-Executive) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में प्रवेश स्तर (Entry-Level) के पदों के लिए की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, कुल 154 रिक्तियां भरी जाएंगी।पद का नाम रिफाइनरी रिक्तियां प्रक्रिया तकनीशियन (रासायनिक) मुंबई रिफाइनरी 60 प्रक्रिया संचालक/संचालक (रासायनिक) कोच्चि रिफाइनरी 64 तकनीशियन/ऑपरेटर (यांत्रिक) कोच्चि रिफाइनरी 13 तकनीशियन (विद्युत) कोच्चि रिफाइनरी 17 कुल - 154किस स्टेट कोड के लिए क्या योग्यता चाहिए?
स्टेट कोड A और B के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग या केमिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण आवश्यक है।विज्ञापनविज्ञापनविज्ञापनवहीं, स्टेट कोड C के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और एक वर्ष का संबंधित अनुभव या अप्रेंटिसशिप जरूरी है। स्टेट कोड D के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल कंट्रोल) में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ कम से कम एक वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण भी अनिवार्य है।: बीपीसीएल गैर-प्रबंधकीय भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की जाएगी। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) यानी ओबीसी (NCL) श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।