country
EN
Explainer: पेपर लीक रोकने के लिए लाया गया कानून दो साल में ही बदलने की नौबत क्यों आई, नए बिल में क्या नया?
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
2024 में लागू किए गए कानून में क्या है?
सरकार ने कानून के उद्देश्य में इसकी कई वजहें बताई थी।1.
पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा थाबार-बार पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के कारण परीक्षाएं रद्द या स्थगित करनी पड़ रही थीं। इससे भर्ती और प्रवेश प्रक्रिया में देरी होती थी और लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत, समय और करियर प्रभावित हो रहा था।2.
परीक्षा माफिया पर सख्त कार्रवाई जरूरी थीसरकार के अनुसार, कुछ संगठित गिरोह और संस्थाएं परीक्षा प्रणाली की कमजोरियों का फायदा उठाकर आर्थिक लाभ के लिए पेपर लीक और अन्य धांधली कर रहे थे। इन संगठित नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई के लिए अलग कानून की जरूरत थी।4.
राज्यों के लिए मॉडल कानून बनानासरकार ने कहा कि यह कानून राज्यों के लिए भी मॉडल कानून का काम करेगा। राज्य चाहें तो इसी आधार पर अपने यहां भी पेपर लीक रोकने के लिए कानून बना सकते हैं।इस कानून के तहत किन परीक्षाओं को शामिल किया गया?