country
AR
बिहार की सभी पार्टियों के साथ CEC की बैठक:होटल ताज पहुंच रहे नेता; 3 दिन में हो सकता है तारीखों का ऐलान
[]
देश | दैनिक भास्कर
बिहार की सभी पार्टियों के साथ CEC की बैठक:बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ज्ञानेश कुमार राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे हैं।.
यह बैठक पटना के होटल ताज में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता CEC ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा है। बिहार में अगले 3 दिनों में चुनाव का ऐलान हो सकता है।इस मीटिंग के लिए आयोग ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों से मीटिंग में मौजूद रहने की अपील की थी। लेटर में स्पष्ट किया गया है कि हर दल से अधिकतम 3 प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।सुझाव और रणनीतियों पर होगी चर्चाबैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी, वोटिंग सेंटर्स की व्यवस्था, सुरक्षा कड़ी करने से लेकर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के पालन समेत अन्य चीजों पर चर्चा की जाएगी।अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय के जारी पत्र के अनुसार, बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और सीपीआई (ML) लिबरेशन सहित दर्जनों दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।पिछले दो चुनावों में कितने फेज और कब-कब हुए चुनाव............क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट?
खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनामबिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके।चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें - https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3WbCEC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...