विज्ञापनविज्ञापनविज्ञापनFormer Karnataka CM and Congress leader Siddaramaiah tweets, "...I will not contest in the 2028 assembly elections. I am now 79 years old. Our government's term still has one and a half years left. By then, I will be 81-82 years old. My health is not as robust as it used to be.… pic.twitter.com/qlcsNxO1QJ — ANI (@ANI) July 26, 2026सिद्धारमैया ने चुनाव न लड़ने के कारणों में राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को अहम वजह बताया। मांड्या जिले में एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे, लेकिन अब भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में सक्रिय रहते हुए मैं जनता के सुख-दुख और उनकी परेशानियों की आवाज उठाता रहूंगा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनके वरुणा विधानसभा क्षेत्र के लोग उनसे फिर चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन उन्होंने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 2028 तक उनके सार्वजनिक जीवन के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे।उन्होंने कहा, "मैंने जीत और हार दोनों देखी हैं, लेकिन मुझे संतोष है कि मैंने कभी अपने सिद्धांतों के खिलाफ काम नहीं किया और न ही अपनी अंतरात्मा से समझौता किया।" पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावों में बढ़ती धनबल की भूमिका पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "एक समय था जब विधानसभा क्षेत्र के लोग चंदा जुटाकर हमें चुनाव जिताते थे। आज स्थिति बदल गई है। अब चुनाव लड़ना हो तो लोगों में पैसा बांटना पड़ता है। राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और ईमानदार राजनीति के लिए अब कोई जगह दिखाई नहीं देती।"सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी उम्र और स्वास्थ्य भी इस फैसले की बड़ी वजह हैं। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव तक उनकी उम्र करीब 82 वर्ष हो जाएगी और अब वह पहले जैसी ऊर्जा के साथ काम नहीं कर सकते। कर्नाटक के लोगों का पिछले पांच दशकों से मिले समर्थन के लिए आभार जताते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि चुनावी राजनीति से अलग होने के बाद भी वह अपना शेष जीवन जनसेवा को समर्पित करेंगे।