country
EN
CWG 2026 Day 2 Live: भारतीय जिम्नास्ट पेश कर रहे चुनौती, पैरा पावरलिफ्टिंग में दो खिलाड़ी पदक की दौड़ में
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
01:52 AM, 25-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: झंडू कुमार ने जीता कांस्य पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक का खोल दिया है। पुरुष हेवीवेट के फाइनल में झंडू ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। झंडू ग्रुप बी में शीर्ष पर थे और एक समय स्वर्ण पदक जीतने के करीब थे, लेकिन नाइजीरिया के रिलुवान इदरिस और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया। इदरिस ने 132.8 अंकों के साथ स्वर्ण और हार्डिंग ने 131 अंक के साथ रजत अपने नाम किया। भारत के एक अन्य पैरा पावरलिफ्टर सुधीर 114.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे।12:48 AM, 25-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: फाइनल में नहीं पहुंचे नटराज श्रीहरि नटराज पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में 25.29 सेकेंड का समय लेकर बाहर हो गए। भारतीय तैराक कुल मिलाकर 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए, जो शीर्ष आठ तैराकों के लिए आरक्षित थी। दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएट्ज़े 24.29 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ सबसे तेज क्वालिफायर रहे। श्रीहरि नटराज पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में 25.29 सेकेंड का समय लेकर बाहर हो गए। भारतीय तैराक कुल मिलाकर 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए, जो शीर्ष आठ तैराकों के लिए आरक्षित थी। दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएट्ज़े 24.29 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ सबसे तेज क्वालिफायर रहे।विज्ञापन12:07 AM, 25-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: पदक से चुके बुडिगिना पैरा तैराक आरवीवीबीके बुडिगिना पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में पदक जीतने से चूक गए। बुडिगिना फाइनल में 57.57 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक नहीं जीत सके। वहीं, भारत के एक अन्य पैरा तैरान इमाम अली 1:03.73 समय के साथ आठ तैराकों में सातवें नंबर पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के नाथन हेनरिक्स ने 54.54 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग 55.16 सेकेंड के साथ रजत और इंग्लैंड के मैथ्यू रेडफर्न 56.86 सेकेंड के साथ कांस्य अपने नाम करने में सफल रहे। पैरा तैराक आरवीवीबीके बुडिगिना पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में पदक जीतने से चूक गए। बुडिगिना फाइनल में 57.57 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक नहीं जीत सके। वहीं, भारत के एक अन्य पैरा तैरान इमाम अली 1:03.73 समय के साथ आठ तैराकों में सातवें नंबर पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के नाथन हेनरिक्स ने 54.54 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग 55.16 सेकेंड के साथ रजत और इंग्लैंड के मैथ्यू रेडफर्न 56.86 सेकेंड के साथ कांस्य अपने नाम करने में सफल रहे।12:05 AM, 25-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: फाइनल शुरू पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश कर रहे हैं। फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश कर रहे हैं। फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है।11:58 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: फाइनल में उतरेंगे बुडिगिना और इमाम पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। यह मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। यह मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।11:54 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: पदक की दौड़ से बाहर राजमणि भारत की कस्तुरबा राजमणि महिला पैरा पावरलिफ्टिंग हेवीवेट स्पर्धा के पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। राजमणि तीसरे प्रयास में भी विफल रहीं। फाइनल में राजमणि के तीनों ही प्रयास असफल रहे। पहले दो प्रयास में उन्हें 111 किलो का वजन उठाना था, जबकि तीसरे प्रयास में 112 किलो वजन उठाना था। हालांकि, राजमणि ऐसा नहीं कर सकीं। भारत की कस्तुरबा राजमणि महिला पैरा पावरलिफ्टिंग हेवीवेट स्पर्धा के पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। राजमणि तीसरे प्रयास में भी विफल रहीं। फाइनल में राजमणि के तीनों ही प्रयास असफल रहे। पहले दो प्रयास में उन्हें 111 किलो का वजन उठाना था, जबकि तीसरे प्रयास में 112 किलो वजन उठाना था। हालांकि, राजमणि ऐसा नहीं कर सकीं।विज्ञापनविज्ञापन11:40 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: राजमणि का दूसरा प्रयास भी असफल भारतीय पैरा पावरलिफ्टर कस्तुरबा राजमणि दूसरे प्रयास में भी विफल रहीं। राजमणि को 111 किलो वजन उठाना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर कस्तुरबा राजमणि दूसरे प्रयास में भी विफल रहीं। राजमणि को 111 किलो वजन उठाना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं।11:31 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: लॉन बॉल में सोनोवाल जीते लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शन डी के दूसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल जीते। सोनोवाल ने सेसिल एलेक्सजेंडर को हराया। भारत सेक्सन डी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शन डी के दूसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल जीते। सोनोवाल ने सेसिल एलेक्सजेंडर को हराया। भारत सेक्सन डी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।11:29 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: राजमणि पहले प्रयास में विफल भारत की कस्तुरी राजमणि महिला पैरा लिविफ्टिंग हेवीवेट ग्रुप ए के पहले प्रयास में विफल रहीं। राजमणि ने पहले प्रयास में 111 किलो वजन उठाने का फैसला लिया, लेकिन वह असफल रहीं। भारत की कस्तुरी राजमणि महिला पैरा लिविफ्टिंग हेवीवेट ग्रुप ए के पहले प्रयास में विफल रहीं। राजमणि ने पहले प्रयास में 111 किलो वजन उठाने का फैसला लिया, लेकिन वह अस