गिल ने आज अर्धशतक लगाया। वह 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। वह 12 चौके की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। वह 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 162 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 286 रन की हो चुकी है। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 448 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 104 रन और वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए आज का दिन शानदार रहा। टीम ने दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 327 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। भारत को शुभमन गिल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में तीन झटके लगे। यशस्वी जायसवाल (36) और साई…