कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी को ललकारा है। इस संबंध में लॉरेंस गैंग की कमान संभाल रहे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके साथी की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें वह भट्‌टी को खुली चुनौती दे रहे हैं कि वह 5 करोड़ रुप. साथ में गोल्डी ने यह भी कहा कि उसके बाजवा फार्म वाले ठिकाने तक पहुंच चुके हैं। भट्‌टी अब डरकर गाड़ी में वीडियो बनाता है ताकि लोकेशन पता न चले। हालांकि बाजवा फार्म कहां का है, इसके बारे में लॉरेंस गैंग ने खुलासा नहीं किया था।इससे पहले भट्‌टी ने लॉरेंस गैंग को कहा था कि अगर बड़े बदमाश बनते हो तो मेरे 5 करोड़ रुपए वापस करो। लॉरेंस और भट्‌टी पहले करीबी दोस्त थे लेकिन गुर्गे हथियाने, ग्रेनेड अटैक और पहलगाम हमले की धमकी के बाद दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं।गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी।जानिए, कॉल रिकॉर्डिंग में क्या बात हुई..गोल्डी ढिल्लो: दीपू भाई देख, जिस दिन से हमने भट्टी के ठिकाने पर चक्कर मारा है, तब से वह अपने फ्लैट को छोड़कर अपनी गाड़ी में वीडियो बनाता है। साथ ही साथ टिकटॉक पर लाइव आता है। एक तरफ तो भट्टी रो रहा है कि मेरा पांच करोड़ रुपए वापस कर दो। मैं कहना चाहता हूं कि अगर तुम इतने बड़े डॉन हो तो आकर हमसे लेकर दिखा दो पांच करोड़। आओ और हमें मारकर ले लो।दीपू: अगर ऐसी बात है तो प्रशासन न दिलवा देता इसे पैसे। भट्टी खुद को डॉन बताता है और कहता है कि मैंने अपने हाथों से काम किए हैं। अगर तुम में बिल्कुल भी दम है तो आकर मेरे से पैसा लेकर दिखाएं। पांच करोड़ रुपए की बात तो दूर की है, हमसे भट्टी पांच रुपए लेकर दिखा दे, फिर हम मानेंगे।जीशान अख्तर वही व्यक्ति है, जिसकी वजह से भट्टी की लॉरेंस के साथ बिगड़नी शुरू हो चुकी है।लॉरेंस और शहजाद भट्‌टी की दोस्ती से दुश्मनी तक की कहानी…पहले 4 पॉइंट में दोस्ती जानिए...हथियारों की सप्लाई से हुई दोस्ती : लॉरेंस गैंग को वारदातों के लिए हथियार चाहिए होते थे। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी से संपर्क हुआ था। लॉरेंस से उसके करीबी गोल्डी बराड़ ने भट्टी का संपर्क कराया था। धीरे-धीरे लॉरेंस गैंग उसके जरिए हथियार मंगवाने लगा और गुर्गों के माध्यम से दोनों की सीधी दोस्ती बन गई।: लॉरेंस गैंग को वारदातों के लिए हथियार चाहिए होते थे। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी से संपर्क हुआ था। लॉरेंस से उसके करीबी गोल्डी बराड़ ने भट्टी का संपर्क कराया था। धीरे-धीरे लॉरेंस गैंग उसके जरिए हथियार मंगवाने लगा और गुर्गों के माध्यम से दोनों की सीधी दोस्ती बन गई। ईद की कॉल से उजागर हुआ रिश्ता : साल 2024 में लॉरेंस और भट्टी की वीडियो कॉल वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस ने उसे ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद से दोनों के लिंक खुले तौर पर सामने आए। भट्टी अक्सर जेल में बंद लॉरेंस के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करने लगा।: साल 2024 में लॉरेंस और भट्टी की वीडियो कॉल वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस ने उसे ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद से दोनों के लिंक खुले तौर पर सामने आए। भट्टी अक्सर जेल में बंद लॉरेंस के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करने लगा। पाकिस्तानी डॉन ने लॉरेंस को भाई तक बताया: कुछ महीने पहले भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि लॉरेंस उसका सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि भाई है। किसी दबाव या खबरों के कारण वह लॉरेंस से दोस्ती नहीं तोड़ेगा, चाहे उसकी गर्दन ही क्यों न कट जाए।कुछ महीने पहले भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि लॉरेंस उसका सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि भाई है। किसी दबाव या खबरों के कारण वह लॉरेंस से दोस्ती नहीं तोड़ेगा, चाहे उसकी गर्दन ही क्यों न कट जाए। सलमान-लॉरेंस सुलह कराने का किया था दावा: भट्टी ने दावा किया कि उसने दुबई में फारुख खोखर और सलमान खान से जुड़े कुछ लोगों की मौजूदगी में सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी। हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हुआ। भट्टी ने तब भी कहा कि वह हर हाल में लॉरेंस के साथ खड़ा रहेगा।लॉरेंस और भट्‌टी के बीच दुश्मनी की कहानी...जीशान अख्तर से बिगड़ने शुरू हुए रिश्ते: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी जीशान को लॉरेंस गैंग ने भारत से बाहर निकाला था। मगर, वह नेपाल के रास्ते अजरबैजान और कनाडा जाकर भट्टी और खालिस्तानी आतंकियों के साथ जुड़ गया और पंजाब में ग्रेनेड हमले करने लगा। इससे लॉरेंस और भट्टी के रिश्ते बिगड़ गए।महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी जीशान को लॉरेंस गैंग ने भारत से बाहर निकाला था। मगर, वह नेपाल के रास्ते अजरबैजान और कनाडा जाकर भट्टी और खालिस्तानी आतंकियों के साथ जुड़ गया और पंजाब में ग्रेनेड हमले करने लगा। इससे लॉरेंस और भट्टी के रिश्ते बिगड़ गए। लॉरेंस के गुर्गे अपने साथ जोड़ ग्रेनेड अटैक कराए: भट्टी ने लॉरेंस के कई गुर्गों को अपने साथ जोड़ लिया और उन्हें खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां से मिला दिया। इसके बाद लगातार ग्रेनेड अटैक हुए, जिनकी जिम्मेदारी भट्टी और पासियां ने ली। लॉरेंस ने नाराज होकर भट्टी और जीशान को मारने की धमकी दी।भट्टी ने लॉरेंस के कई गुर्गों को अपने साथ जोड़ लिया और उन्हें खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां से मिला दिया। इसके बाद लगातार ग्रेनेड अटैक हुए, जिनकी जिम्मेदारी भट्टी और पासियां ने ली। लॉरेंस ने नाराज होकर भट्टी और जीशान को मारने की धमकी दी। पहलगाम हमले पर लॉरेंस ने धमकाया तो भट्‌टी ने चैलेंज किया: पहलगाम आतंकी हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने पाकिस्तान में घुसकर बदला लेने की धमकी दी। जवाब में भट्टी ने वीडियो जारी कर लॉरेंस को कमजोर बताया और कहा कि वह किसी देश में एक चिड़िया तक नहीं मार सकता। इसके बाद दोनों के बीच खुली दुश्मनी शुरू हो गई।गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का फोटो।गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस गैंग को चला रहा गोल्डी ढिल्लो का पूरा नाम गुरप्रीत सिंह है। वह फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। उसे लॉरेंस गैंग से जु