country
AR
राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी:कांग्रेस ने शाह को लेटर लिखा; BJP प्रवक्ता ने टीवी पर कहा था- सीने में गोली मारी जाएगी
[]
देश | दैनिक भास्कर
Hindi NewsNationalRahul Gandhi Death Threat Case; Amit Shah | Congress Vs ABVP BJPराहुल गांधी को जान से मारने की धमकी: कांग्रेस ने शाह को लेटर लिखा; BJP प्रवक्ता ने टीवी पर कहा था- सीने में गोली मारी जाएगीनई दिल्ली 58 मिनट पहलेकॉपी लिंकराहुल गांधी- फाइल फोटोकांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 28 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी, जिसमें पूर्व ABVP नेता की TV पर बहस के दौरान राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का जिक्र है। लेटर में कहा गया कि BJP प्रवक्ता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई न होना राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत माना जाएगा।वेणुगोपाल ने अमित शाह को लिखा- यह धमकी किसी छोटे पदाधिकारी की लापरवाही भरा रिएक्शन नहीं है। यह जानबूझकर फैलाए गए नफरत के जहरीले वातावरण का असर है। जो विपक्ष के नेता को असुरक्षित बनाता है। अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप बताएं आपकी पार्टी और सरकार किस विचारधारा के पक्ष में हैं।दरअसल, केरल में एक न्यूज चैनल पर लद्दाख हिंसा पर लाइव बहस चल रही थी। इस दौरान भाजपा की तरफ से बोलने आए पूर्व ABVP नेता प्रिंटू महादेव ने कहा था कि राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी।इसी बयान पर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि वे राहुल गांधी को खत्म करना चाहते हैं। भारत की लोकतांत्रिक जनता ऐसा नहीं होने देगी। वे किसी के सामने झुकते नहीं, क्योंकि वह सांप्रदायिकता और फासीवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।वेणुगोपाल की चिट्ठी में आरोपक्या आप खुलेआम आपराधिक धमकी, जान से मारने की धमकियों और हिंसा की राजनीति का समर्थन करते हैं जो भारत के सार्वजनिक जीवन में जहर घोल रही है?
एक नेता, जिसने अपने परिवार के दो सदस्यों को हत्याओं में खो दिया, उसकी सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करके यह सरकार आग से खेल रही है।अगर कोई एक्शन नहीं हुआ, तो विपक्ष के नेता के खिलाफ हिंसा को वैध और सामान्य बनाने का लाइसेंस देना, केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में आपकी शपथ का गंभीर उल्लंघन होगा।राहुल गांधी भारत में नहीं, दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर गएराहुल गांधी इन दिनों में भारत में नहीं हैं। वे 4 दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं। इस दौरान वे राजनीतिक नेताओं, छात्रों और व्यापारियों से बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने रविवार को यह जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि गांधी किन देशों में रहेंगे। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वे कितने दिनों के लिए देश से बाहर रहेंगे।हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे ब्राजील-कोलंबिया जा सकते हैं। जहां वे कई देशों के राष्ट्रपतियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।पिछले दिनों CRPF ने जताई थी राहुल गांधी की सुरक्षा पर चिंताराहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने उन पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। CRPF ने पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा कि राहुल गांधी पिछले 9 महीने में बिना सूचना दिए 6 बार विदेश गए। इस दौरान वे इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की यात्रा कर चुके हैं।CRPF ने राहुल गांधी को भी अलग से पत्र भेजा था। जिसमें लिखा था कि इस तरह की चूक से उनकी Z+ कैटेगरी सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है और उन्हें खतरे का सामना करना पड़ सकता है। एजेंसी ने कहा कि इससे पहले भी वह इस मुद्दे को उठा चुकी है।CRPF के मुताबिक राहुल गांधी पिछले 9 महीने में बिना सूचना दिए 6 बार विदेश गए। इस दौरान वे इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की यात्रा कर चुके हैं।लोकसभा में विपक्ष के नेता को मिला है Z+ सिक्योरिटी कवरकेंद्र सरकार ने 2019 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को दी गई विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा वापस ले ली थी। इस सुरक्षा कवर की जगह सीआरपीएफ ने ले ली। SPG सिक्योरिटी गांधी परिवार के पास करीब 3 दशक तक रही।राहुल गांधी को फिलहाल एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) कवर के साथ सबसे हाई लेवल की Z+ सिक्योरिटी मिली है। इस सुरक्षा श्रेणी वाले लोगों को ‘यलो बुक प्रोटोकॉल’ के तहत अपनी हर गतिविधि और विदेश यात्रा की जानकारी पहले से सुरक्षा एजेंसियों को देनी होती है ताकि उनके लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जा सकें।---------------------ये खबर भी पढ़ें...राहुल बोले- लद्दाख की संस्कृति भाजपा-RSS के निशाने पर: वहां के लोगों ने आवाज उठाई, भाजपा ने 4 की हत्या कराई; ये हिंसा बंद होलेह हिंसा के 4 दिन बाद कांग्रेस सासंद राहुल गांधी का रिएक्शन आया। राहुल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और उनकी परंपराएं भाजपा और आरएसएस के निशाने पर हैं।लद्दाख के लोगों ने आवाज उठाई। भाजपा ने जवाब में चार युवकों की हत्या कर दी और सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया। ये हत्या बंद करो। ये हिंसा बंद करो और लद्दाख के लिए आवाज उठाओ। पढ़ें पूरी खबर...