कोटा जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-403 में भीषण आग लगने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे और दम घुटने से उनकी जान चली गई। घटना के वक्त उनके पिता घर पर नहीं थे, वे जागरण कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि मां किसी काम से मुंबई गई हुई थीं। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय शौर्य शर्मा और 10 वर्षीय वीर शर्मा के रूप में हुई है।