country
EN
Asia Cup Final: पाकिस्तान के खिलाफ फिर दिखा कुलदीप यादव का जलवा, फारूकी और अर्शदीप की इस विशेष सूची में शामिल
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
{"_id":"68d9633062359f34d90c4d51","slug":"asia-cup-final-ind-vs-pak-kuldeep-yadav-4-wickets-against-pakistan-record-most-wickets-in-a-t20i-series-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Final: पाकिस्तान के खिलाफ फिर दिखा कुलदीप यादव का जलवा, फारूकी और अर्शदीप की इस विशेष सूची में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}विस्तार Follow Usभारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का जलवा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मैच में भी देखने को मिला। कुलदीप ने खिताबी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके जिससे पाकिस्तान की टीम पूरे 20 भी नहीं खेल सकी। कुलदीप ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है और वह प्रत्येक मैच में विकेट निकालने में सफल रहे हैं।कुलदीप की अगुआई में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शनपाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर समेट दी। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। वहीं, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।विज्ञापनविज्ञापनअच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारीसाहिबजादा फरहान और फखर जमां ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में भारत को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। साहिबजादा ने इस दौरान अर्धशतक भी लगाया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसका बाद पाकिस्तान टीम की लय गड़बड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने 46 और सैम अयूब ने 14 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस तरह लड़खड़ाई कि उसके शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ तो खाता भी नहीं खोल सके, जबकि कप्तान सलमान आगा ने 8, हुसैन तलत ने 1, मोहम्मद नवाज ने 6 और हारिस रऊफ ने 6 रन बनाए। अबरार अहमद एक रन बनाकर नाबाद रहे।एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कुलदीपभारत के अनुभवी स्पिनर कुलदीप एशिया कप में अपने दमदार प्रदर्शन की मदद से एक विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। कुलदीप ने इस एशिया कप में 6.27 की इकॉनोमी रेट से कुल 17 विकेट झटके। कुलदीप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके साथ ही कुलदीप पूर्णकालिक देशों के बीच किसी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह की बराबरी कर ली है। फारूकी और अर्शदीप ने 2024 टी20 विश्व कप में 17-17 विकेट लिए थे। वहीं, इस लिस्ट में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी शामिल हैं जिन्होंने 2021 टी20 विश्व कप में 16 विकेट लिए थे।