आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा, 'हमें वाकई पाकिस्तान से टी20 विश्व कप में भाग लेने के बारे में जल्द फैसला लेने की जरूरत है। जैसे ही वे दो फरवरी को नाम वापस लेंगे हम तुरंत रवाना होने के लिए तैयार हैं, लेकिन उड़ान का शेड्यूल इतना जटिल है कि सात फरवरी तक कोलंबो समय पर पहुंचना हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा।' इतना ही नहीं आइसलैंड क्रिकेट ने उनके ट्रेवल प्लान का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।आइसलैंड क्रिकेट ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी अलग-अलग पेशों से आते हैं और अचानक दुनिया के दूसरे छोर पर नहीं जा सकते। हमारा कप्तान एक पेशेवर बेकर है, जिसे ओवन संभालना है। हमारा जहाज कप्तान समुद्र में है, और हमारे बैंकर… फिर से दिवालिया होने की तैयारी में हैं। यह अमेच्योर क्रिकेट की सच्चाई है। हमारा नुकसान शायद युगांडा का फायदा हो। उनके किट मिस नहीं किए जा सकते, जब तक किसी को मिर्गी न हो। भविष्य हमेशा बर्फ जैसा ठंडा नहीं रहता।'हालांकि, युगांडा का जवाब आने पर आइसलैंड क्रिकेट ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही आईसीसी को एक बार फिर ट्रोल किया। आइसलैंड ने लिखा, 'हमें अब तक आईसीसी से कोई जवाब नहीं मिला है। हमें लगा था कि शायद हमने गलती से इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट को टैग कर दिया हो, लेकिन ऐसा नहीं है। हो सकता है वे पफिन पोस्ट से जवाब भेजें।'