country
EN
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; सिल्वर ₹24000 तक टूटी, गोल्ड ₹8000 सस्ता
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार तेज उछाल के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं के भाव अचानक टूट गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलते ही सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे।सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 34,293 रुपये तक टूट गया और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी गिरकर 3,65,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई।विज्ञापनविज्ञापनगौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का लाइफ टाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जहां से एक ही दिन में करीब 44,148 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली।वहीं सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना खुलते ही करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भावऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।जनवरी में अब तक सोने की कीमतों में 24% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो लगातार छठे महीने तेजी की ओर इशारा करती है। यह जनवरी 1980 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त मानी जा रही है। वहीं चांदी की कीमतें इस महीने करीब 62% तक उछल चुकी हैं, जो इसके इतिहास की सबसे बड़ी मासिक तेजी की ओर संकेत करती हैं।प्रमुख शहरों में सोने के दामदेश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार रहे-मुंबई: लगभग 1,70,170 रुपये प्रति 10 ग्रामकोलकाता: करीब 1,69,950 रुपयेदिल्ली: लगभग 1,69,880 रुपयेचेन्नई: करीब 1,70,670 रुपयेहैदराबाद: लगभग 1,70,440 रुपयेबंगलूरू: करीब 1,70,310 रुपयेदक्षिण भारत के बाजारों में सोने के दाम उत्तर भारत की तुलना में अधिक बने हुए हैं।चांदी की कीमतेंचांदी की तेजी को एआई डेटा सेंटर और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के साथ-साथ सीमित भौतिक आपूर्ति से बल मिला है।मुंबई: करीब 4,01,760 रुपये प्रति किलोग्रामदिल्ली: लगभग 4,01,060 रुपयेचेन्नई: करीब 4,02,920 रुपयेहैदराबाद: लगभग 4,02,390 रुपयेबंगलूरू: करीब 4,02,070 रुपयेकोलकाता: करीब 3,86,420 रुपयेअंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ावशुक्रवार को सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई के करीब बने रहे, हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले कॉमेक्स और MCX पर हल्की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना घटकर 5,412.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि एक दिन पहले यह 5,500 डॉलर के करीब था। इससे पहले सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था। चांदी की कीमतें भी मामूली नरमी के साथ 117.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं, जबकि इससे पहले यह 119 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू चुकी थीं।विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियों को लेकर असमंजस और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।