country
EN
फिर भीगेगा दिल्ली-NCR: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तीन दिन बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी; फिर बढ़ेगी ठिठुरन
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
दिन होंगे और ठंडेमौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के बाद फिर 5-7 डिग्री बढ़ोतरी का अनुमान है। अगले 24 घंटे में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है, फिर अगले दिन कुछ नीचे और उसके बाद सामान्य से काफी ऊपर रहेगा। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहने की संभावना है। 31 जनवरी की सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक हल्की से बहुत हल्की बारिश, गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ चलने का अनुमान है। अगले 7 दिनों तक आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा, सिवाय 4 फरवरी के जब आंशिक रूप से धूप निकलने की संभावना है।