{"_id":"697b6001f1f39be32b093078","slug":"rcb-vs-up-wpl-live-score-royal-challengers-bengaluru-vs-up-warriorz-today-wpl-match-scorecard-news-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs UP Highlights: यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची आरसीबी, ग्रेस-मंधाना की शानदार साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}विस्तार Follow Usऔर पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस की शानदार साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है, जबकि यूपी का सफर लगभग समाप्त हो गया है। हालांकि, यूपी का ग्रुप चरण का एक मैच शेष है। यूपी ने दीप्ति शर्मा के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 41 गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।हैरिस-मंधाना की शतकीय साझेदारीआरसीबी के लिए ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर की। इन दोनों बल्लेबाजों ने यूपी वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान हैरिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रही थीं। हालांकि, शिखा पांडे ने हैरिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हैरिस 37 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुईं। हैरिस और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े।विज्ञापनविज्ञापनहैरिस के आउट होने के बाद मंधाना ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए। मंधाना ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन आरसीबी ने जीत दर्ज करने से पहले जॉर्जिया वोल का विकेट गंवाया जो 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मंधाना 27 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। यूपी के लिए शिखा पांडे और आशा शोभना को एक-एक विकेट मिला।लेनिंग-दीप्ति ने दिलाई मजबूत शुरुआतयूपी के लिए दीप्ति शर्मा और मेग लेनिंग ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने यूपी को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। इस साझेदारी को डि क्लर्क ने लेनिंग को आउट कर तोड़ा। लेनिंग 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एमी जोन्स एक रन बनाकर आउट हुईं। जोन्स को भी डि क्लर्क ने अपना शिकार बनाया। हरलीन देओल भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारीयूपी वॉरियर्स की पारी अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। डि क्लर्क की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने वापसी की। एक समय 70+ रन पर एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली यूपी ने 122 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। यूपी के लिए क्लोए ट्रियोन छह और श्वेता सहरावत सात रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा हालांकि अर्धशतक पूरा करने में सफल रहीं, लेकिन वह 43 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुईं। इसके तुरंत बाद सोफी एक्लेस्टोन खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। सिमरन शेख ने 10 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए नादिने डि क्लर्क ने चार विकेट लिए, जबकि ग्रेस हैरिस ने दो और लॉरेन बेल तथा श्रेयांका पाटिल को एक-एक विकेट मिला।आरसीबी ने जीता टॉसआरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया और गौतमी की जगह पूजा की वापसी हुई। वहीं, यूपी वॉरियर्स टीम में कई बदलाव हुए। लिचफील्ड की जगह एमी जोन्स और नवगिरे की जगह सिमरन को प्लेइंग-11 में मौका मिला।