और पढ़ेंTrending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम के असर से दो दिन तक प्रदेश के करीब 60 फीसदी हिस्से में ओले, बारिश और तेज हवाएं चलीं। अब बारिश थमते ही गुरुवार सुबह आधे से ज्यादा प्रदेश में घना कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह राहत ज्यादा दिन की नहीं है, क्योंकि 31 जनवरी से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होगा, जो फिर मावठा गिराएगा।