country
EN
Dungarpur News: नया घर बनाने के दौरान हुआ हादसा, कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे के नीचे दबने से दो की मौत
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के आसेला गांव में नया मकान बनाने के दौरान पुराने कच्चे मकान की दीवार गिराते समय अचानक दीवार ढह जाने से मकान मालिक और एक मजदूर मलबे में दब गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।विज्ञापनविज्ञापनजानकारी के अनुसार मनीष रोत निवासी आसेला रोत फला ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव में उसके पुराने कच्चे मकान को गिराने का कार्य चल रहा था। उसके पिता कांतिलाल रोत (60) दीवार गिरवाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मजदूर गौतमलाल (50) पुत्र धुला रोत निवासी आसेला दीवार के नीचे की मिट्टी निकाल रहा था। तभी करीब 15 फीट ऊंची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे कांतिलाल और गौतमलाल दोनों मलबे के नीचे दब गए।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और मलबा हटाने में जुट गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत हरिदेव जोशी राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।