country
EN
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र उजागर: NRAI ने की पुष्टि- वहां के निशानेबाज भारत आएंगे, क्रिकेट में मचाया था बवाल
[]
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala
{"_id":"697ad5df6f8c57400e0dcd6e","slug":"bangladesh-s-double-standards-exposed-nrai-confirms-their-shooters-coming-to-india-t20-world-cup-controversy-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश का दोहरा चरित्र उजागर: NRAI ने की पुष्टि- वहां के निशानेबाज भारत आएंगे, क्रिकेट में मचाया था बवाल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}विस्तार Follow Usऔर पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप से अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को दूर रखने वाला बांग्लादेश अब अपने ही फैसले पर सवालों के घेरे में आ गया है। वजह यह है कि उसी सरकार ने अगले महीने भारत में होने वाली एशियाई राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप के लिए अपने निशानेबाजों को भारत आने की अनुमति दे दी है। टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च के बीच भारत और श्रीलंका के विभिन्न स्थलों पर खेला जाना है, जबकि निशानेबाजी की यह प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता दो से 14 फरवरी तक नई दिल्ली के डॉ.
कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में आयोजित होगी।एशियाई चैंपियनशिप में 17 देशों की भागीदारीइस प्रतियोगिता में 17 देशों के 300 से अधिक निशानेबाज हिस्सा लेंगे। बांग्लादेश की ओर से दो राइफल निशानेबाज इस टूर्नामेंट में उतरेंगे, जो कुल तीन स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इनमें व्यक्तिगत मुकाबलों के साथ-साथ मिश्रित टीम स्पर्धा भी शामिल है। बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व महिला निशानेबाज शर्मिन अख्तर और 26 वर्षीय ओलंपियन मोहम्मद रोबिउल इस्लाम करेंगे। दोनों 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम इवेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसकी पुष्टि बांग्लादेश शूटिंग फेडरेशन के महासचिव अलेया फिरदौसी ने की है।इस प्रतियोगिता में 17 देशों के 300 से अधिक निशानेबाज हिस्सा लेंगे। बांग्लादेश की ओर से दो राइफल निशानेबाज इस टूर्नामेंट में उतरेंगे, जो कुल तीन स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इनमें व्यक्तिगत मुकाबलों के साथ-साथ मिश्रित टीम स्पर्धा भी शामिल है। बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व महिला निशानेबाज शर्मिन अख्तर और 26 वर्षीय ओलंपियन मोहम्मद रोबिउल इस्लाम करेंगे। दोनों 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम इवेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसकी पुष्टि बांग्लादेश शूटिंग फेडरेशन के महासचिव अलेया फिरदौसी ने की है।विज्ञापनविज्ञापनNRAI ने की पुष्टि- बांग्लादेश की टीम आ रही हैक्रिकेट विश्व कप से बांग्लादेश के हटने के बाद यह अटकलें तेज थीं कि सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसकी निशानेबाजी टीम भी भारत आने से इनकार कर सकती है। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। एनआरएआई के सचिव राजीव भाटिया ने साफ शब्दों में कहा, 'अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि बांग्लादेश की टीम नहीं आ रही है। उनकी टीम आ रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'एनआरएआई के तौर पर हम उनके (बांग्लादेश महासंघ के अधिकारियों) साथ लगातार संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है और हमने वीजा प्रक्रिया के लिए इसे (भारतीय) दूतावास को भेज दिया है।'ढाका की 'डेली सन' ने भी सरकार की मंजूरी की पुष्टि कीइससे पहले बुधवार को ढाका से प्रकाशित ‘डेली सन’ की रिपोर्ट ने भी इस फैसले का खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 'युवा और खेल मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक सरकारी आदेश (जीओ) जारी कर दो से 14 फरवरी तक होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टीम को हरी झंडी दे दी।' रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब इससे पहले सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का भारत दौरा रद्द कर दिया था।'टी20 विश्व कप में ‘सुरक्षा बवाल’ पर उठे सवालटी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश सरकार का रुख शुरुआत से ही विवादों में रहा। भारत में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए उसने अपनी क्रिकेट टीम भेजने से इनकार कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में भी चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि अब जब उसी समयावधि में भारत में आयोजित एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मंजूरी दी गई है, तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या सुरक्षा चिंताएं सिर्फ क्रिकेट तक सीमित थीं। विशेषज्ञ इसे खेलों में दोहरे मानदंड और राजनीतिक दबाव से जोड़कर देख रहे हैं।