country
AR
चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर:सुबह 11 बजे से वोटिंग, पहली बार 3 पार्टियां मैदान में, सीक्रेट वोटिंग की जगह हाथ खड़े कर मतदान
['व न द र ण', 'द लब ग द न श अम त शर म']
देश | दैनिक भास्कर
सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने:चंडीगढ 1 घंटे पहले लेखक: विनोद राणा,दिलबाग दानिश,अमित शर्माजीत के बाद सदन में भाषण देते चंडीगढ़ के नए मेयर सौरभ जोशी। निगम ऑफिस के बाहर जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर अब BJP का कब्जा हो गया है। नए मेयर सौरभ जोशी बन गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा चुने गए। मेयर चुनाव में भा.
सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं। 2021 में चुने गए पार्षदों ने इस बार आखिरी बार मेयर चुना है। इसके बाद नए सिरे से पार्षद चुने जाएंगे। इस बार चुनाव सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर हुआ। पहली बार तीनों पार्टियां मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। पिछले 2 चुनाव में AAP और कांग्रेस का गठबंधन था।निगम पर कब्जे के बाद विक्ट्री साइन बनाते भाजपा मेयर सौरभ जोशी (मध्य में बैठे हुए), साथ में दायं में जसमनप्रीत और बाएं में सुमन शर्मा।वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद भाजपा को 18 वोट मिले। आप के 11 पार्षदों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया था। कांग्रेस पार्षदों ने वॉकओवर कर दिया। इसके बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सुमन शर्मा की 18 वोट पाकर जीत हुई। वहीं, आप की जसविंदर कौर को 11 वोट मिले। आजाद उम्मीदवार खड़े हुए आप नेता रामचंद्र ने पहले ही नॉमिनेशन वापस ले लिया था और कांग्रेस नेता सदन छोड़कर जा चुके थे।उधर, मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए और भाषण देते हुए बोले कि मेरे पिता ने कहा था कि तुम सही रास्ते पर चलो, सब बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का खूब साथ मिला है।BJP की जीत के बाद के PHOTOS…मेयर बनने के बाद भाषण देते सौरभ जोशी।जीत के बाद भाजपा नेता सदन में खुशी मनाते हुए।नगर निगम ऑफिस के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए।नगर निगम ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं।वोटिंग की प्रक्रिया होते हुए। पार्षद अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। जिन्हें बारी-बारी से बुलाया गया।मेयर चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…