Hindi NewsNationalIMD Weather Update Today Rain Rajasthan MP UP Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Cold Wave Alertहिमाचल में बर्फबारी, 889 सड़कें और हजारों बिजली ट्रांसफार्मर ठप: उत्तराखंड में सड़कों पर 4 फीट बर्फ; राजस्थान-यूपी और बिहार में बारिश की संभावनाशिमला/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/देहरादून 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकपहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान -6°C से -1°C के बीच रहा। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में सबसे कम -6.1°C तापमान दर्ज किया गया।बर्फबारी के कारण हिमाचल में चार नेशनल हाईवे सहित कुल 885 सड़कें और 3 हजार से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। पाइपलाइन में पानी जमने से वाटर सप्लाई भी बंद हैं, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं।इधर, उत्तराखंड में दो दिनों से लगातार बर्फबारी के बाद आज धूप खिली है। हालांकि, बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में सड़कों पर अभी भी 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी है। चमोली के औली में बुधवार को लगभग 2 फीट बर्फ गिरी। राज्य में एवलांच का खतरे का अलर्ट जारी किया गया है।पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिख रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों में फिर से सर्दी और कोहरे का असर बढ़ गया है। यूपी के गोरखपुर में गुरुवार सुबह बारिश हुई। कल अयोध्या-लखनऊ समेत 9 शहरों में बारिश हुई थी।बिहार के 5 जिलों में आज रात बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी। बुधवार को बिहार का भागलपुर 7.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से आंधी-बारिश का अलर्ट है।देशभर में मौसम की तस्वीरें…जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारी बर्फबारी के बाद बर्फ हटाया जा रहा है।हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक कार बर्फ पर फिसली और 360 डिग्री घूम गई।उत्तराखंड के केदारनाथ में बुधवार को 4 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई।हिमाचल के भरमौर में बर्फबारी के बाद एक प्राइमरी स्कूल पर पेड़ गिर गया।राजस्थान के कोटपुतली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।अन्य राज्यों में मौसम का हालउत्तर प्रदेश के अयोध्या-लखनऊ समेत 9 शहरों में बुधवार को बारिश हुई है। संभल में क्लास 8 तक और सिद्धार्थनगर में क्लास 12 तक के स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 29 जिलों में आज ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है।पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में पारा 5.5 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में सुबह घना कोहरा छाया रहा।राज्यवार मौसम की खबर सिलसिलेवार पढ़िए…मध्य प्रदेश : आधे राज्य में घना कोहरा, सर्द हवाओं से दिनभर रहेगी ठिठुरन; 2 दिन बाद फिर बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश के 60 प्रतिशत इलाके में पिछले 2 दिनों के दौरान ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। अब गुरुवार सुबह आधे राज्य में कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रहेगी। दिन के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर, रात में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। 31 जनवरी से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…राजस्थान : बारिश-ओले का अलर्ट, कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, शीतलहर के कारण गिरा पारा, जानें- कब से बदलेगा मौसमराजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद सर्दी फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में गुरुवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान है। 31 जनवरी से आंधी-बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। बुधवार को सर्द हवाओं के कारण राज्य में तेज सर्दी रही। पाली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…छत्तीसगढ़ : सरगुजा में 3 दिन तापमान गिरेगा, सर्दी बढ़ेगी; रायपुर में सुबह कोहरा छायारायपुर में गुरुवार सुबह धूफ खिली। फिर भी 8 बजे तक कोहरा छाया रहा।छत्तीसगढ़ के रायपुर और आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। इससे सर्दी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…उत्तरखंड : 3 जिलों में बारिश की संभावना, बर्फबारी से राहत; बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में सड़कों पर 4 फीट तक बर्फ जमीउत्तकाशी के हर्षिल में BRO टीम सड़क से बर्फ हटाने में जुटी है।उत्तरखंड के 3 जिलों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। बाकी सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन से लगातार बर्फबारी के बाद आज प्रदेशभर में सुबह से धूप खिली है। बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में सड़कों पर 3 से 4 फीट बर्फ जमी है। चमोली के औली में बुधवार को लगभग 2 फीट बर्फ गिरी, जिससे स्कीइंग के शौकीनों और पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ें…उत्तर प्रदेश: सर्दी और कोहरे की वापसी, गोरखपुर में सुबह से बूंदाबांदी; लखनऊ-आगरा समेत 15 जिलों में कोहरायूपी में ओले-बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी और कोहरे की वापसी हुई है। गुरुवार सुबह लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ समेत 15 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई। सड़कों के किनारे जगह-जगह लोग अलाव जलाते दिखाई दिए। गोरखपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कड़ाके की सर्दी और कोहरे की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…झारखंड: दिल्ली की बारिश का असर; कई जिलों में ठंड बढ़ी, 30 जनवरी के बाद बदलेगा मौसमझारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम त